scriptशिवराज ने सिंधिया को झूठ बोलना सिखा दिया : कांंग्रेस | Shivraj taught Scindia to lie: Congress | Patrika News

शिवराज ने सिंधिया को झूठ बोलना सिखा दिया : कांंग्रेस

locationभोपालPublished: Sep 24, 2020 10:02:58 pm

Submitted by:

anil chaudhary

किसान कर्जमाफी के मामले में पलटवार

kamalnath.jpg

kamalnath.jpg

भोपाल. किसान कर्जमाफी और कृषि बिल के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। मीडिया से चर्चा में कमलनाथ ने कहा भाजपा के झूठ की पोल खुल गई है। मंत्री विधानसभा में स्वीकार कर रहे हैं कि हमने किसानों का कर्ज माफ किया।
कमलनाथ ने कहा कि मैंने सोचा था 15 साल बाद 2018 के विधानसभा चुनाव में शिवराज ने सबक सीख लिया होगा, लेकिन ये शिवराज झूठ बोलने से बाज आने वाले नहीं हैं। 15 महीने से ये भाजपा वाले बोल रहे थे कि कर्ज माफ नहीं किया। जबकि, हकीकत ये है कि हमने कर्जमाफ किया और कर भी रहे थे। हमारे पास 50 लाख आवेदन आए थे, कुछ लोग पात्र नहीं थे जो पात्र थे उन लोगों का हम कर्जमाफ कर रहे थे। उनके मंत्री ही विधानसभा में कह रहे हैं कर्जमाफ हुआ। उन्होंने कहा कि शिवराज ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी इतनी जल्दी झूठ बोलना सिखा दिया। शिवराज संबल योजना के संबंध में भी झूठ बोल रहे हैं। हमने योजना का नाम नया सवेरा कर फर्जी लोगों को बाहर किया था। ये भाजपा के लोग झूठ की राजनीति करते हैं। जनता आने वाले वक्त में सच्चाई का साथ देगी।

– कृषि बिल किसान विरोधी
कृषि बिल पर कमलनाथ ने कहा कि मोदी सरकार ने आज तक एक भी कदम किसानों के लिए नहीं उठाया। सबसे ज्यादा किसानों की आत्महत्या मोदी और शिवराज सरकार के दौरान हुई। केवल बड़े व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कदम उठा रही हैं। कृषि बिल से पहले सरकार को किसान संगठनों से चर्चा करना चाहिए थी। जिन्होंने कभी गांव नहीं देखा वो किसानों की बात करते हैं।
– कमलनाथ- संबल में दिए 900 करोड़
कमलनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने संबल योजना बंद नहीं की। पूर्व की भाजपा सरकार ने संबल योजना के नाम पर 76 लाख उन अपात्रों को जोड़ा था। हमने इस योजना को बंद नहीं किया, बल्कि नया सवेरा नाम देकर 1 जनवरी, 2019 से मार्च 2020 तक एक लाख एक हजार जरूरतमंदों को 896.97 करोड़ की सहायता राशि दी। जबकि भाजपा सरकार ने 1 अप्रेल 2018 से यह योजना चुनाव जीतने के लिए शुरू की थी और इसमें लगभग 32 हजार लोगों को 349 करोड़ की ही सहायता प्रदान की थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो