scriptश्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, श्री कृष्ण भक्तों ने निकाली झांकी | shri krishna radha jhanki in india | Patrika News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, श्री कृष्ण भक्तों ने निकाली झांकी

locationभोपालPublished: Sep 03, 2018 02:48:26 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

janmashtami jhanki – कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, श्री कृष्ण भक्तों ने निकाली झांकी

 janmashtami jhanki

janmashtami jhanki

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बरखेड़ी-ऐशबाग क्षेत्र में यादव समाज की ओर से बरखेड़ी राधा कृष्ण मंदिर से भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गयी। इस भव्य झांकी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी पहुंचे। इस दौरान शहर को चौक चौरहों पर पुलिस की सख्ती भी दिखी।

 

 <a  href=
Janmashtami jhanki” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/03/931885de-b3dc-4c67-a9b3-d1af6c56a03d_3353906-m.jpg”>सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

आज पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रही है। इस खास अवसर पर मंदिरों में खास सज्जा और झांकियां बनाई गयी है। जन्माष्टमी को लेकर मध्यप्रदेश पुलिस ने सुरक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस ने भोपाल के सभी मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भोपाल स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला) मंदिर में पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं।
 janmashtami jhanki
 

जन्माष्टमी पर पूजनविधि

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर व्रत की पूर्व रात्रि को हल्का भोजन करें और ब्रह्मचर्य का पालन करें। सूर्य, सोम, यम, काल, संधि, भूत, पवन, दिक्‌पति, भूमि, आकाश, खेचर, अमर और ब्रह्मादि को नमस्कार कर पूर्व या उत्तर मुख बैठें। व्रत के दिन सुबह स्नानादि नित्यकर्मों से निवृत्त कर श्रीकृष्ण भगवान की पूजा करें। इसके बाद जल, फल, कुश और गंध लेकर संकल्प करें।
janmashtami jhanki

बिड़ला मंदिर
सुबह 5:30 बजे से मध्यरात्रि तक खुला रहेगा। शाम को 7:30 बजे से यहां भजन संध्या का आयोजन किया। रात्रि 11:30 बजे भगवान का अभिषेक और विशेष शृंगार होगा। वृंदावन की विशेष पोशाक धारण कराई जाएगी और 12 बजे जन्म आरती होगी।

श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर

शिवाजी नगर स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में सुबह 6 बजे मंगलाआरती, इसके बाद शृंगार, दोपहर में महाभोग लगेगा। शाम को 6 बजे से संगीतमय भक्ति, 7 बजे सांध्य आरती और रात्रि 12 बजे जन्म आरती होगी। इसके बाद बधाई गीत होंगे।

इस्कॉन मंदिर

जेके रोड स्थित इस्कॉन मंदिर में सुबह 5 बजे मंगल आरती, 7:30 बजे गुरु पूजा, 8 बजे कृष्ण कथा, दोपहर में आरती होगी। शाम 7 बजे हरिनाम कीर्तन, रात्रि 9 बजे नाट्य प्रस्तुति, रात्रि दस बजे कीर्तन, 10:30 बजे अभिषेक, 11:30 बजे छप्पन भोग और 12 बजे महाआरती होगी। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

 janmashtami jhanki

बांके बिहारी मंदिर

तलैया स्थित बांके बिहारी मंदिर में रात्रि 11:30 बजे सहस्त्रार्चन होगा। इसके बाद मध्यरात्रि 12 बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा और पंजीरी के प्रसाद का वितरण होगा।

स्वामी शरणानंद आश्रम

बोगदा पुल अशोक नगर स्थित शरणानंद आश्रम में दोपहर 12 बजे भजन संध्या, शाम को विशेष पूजा अर्चना और मध्यरात्रि में जन्मोत्सव होगा।

श्रीजी मंदिर लखेरापुरा
सुबह 6 बजे पंचामृत स्नान कराया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे तिलक दर्शन होंगे। दोपहर 1 बजे शोभायात्रा निकलेगी और रात्रि 12 बजे जन्म दर्शन होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो