scriptसर्वार्थ सिद्धि,अमृत सिद्धि योग में जन्मेंगे नंदलाल, घर-घर, गली-गली मनेगा उत्सव | Shrikrishna Janmashtami today | Patrika News

सर्वार्थ सिद्धि,अमृत सिद्धि योग में जन्मेंगे नंदलाल, घर-घर, गली-गली मनेगा उत्सव

locationभोपालPublished: Sep 03, 2018 08:09:37 am

Submitted by:

Bhalendra Malhotra

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, आधी रात को शहर में गूंजेंगे नंद घर आनंद भयो के जयघोष

news

सर्वार्थ सिद्धि,अमृत सिद्धि योग में जन्मेंगे नंदलाल, घर-घर, गली-गली मनेगा उत्सव

भोपाल. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को शहर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के चलते शहर कृष्णमय नजर आने लगा है। मंदिरों से लेकर गलियों और चौराहे तक सजने लगे हैं और आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई है। घरों में भी कान्हा के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है। इस बार जन्माष्टमी पर सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग का संयोग भी बन रहा है।
सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि जैसे ही घड़ी की तीनों सुईयां 12 के आंकड़े को छुएगी, वैसे ही पूरे शहर में नंद घर आनंद भयों के जयकारों से गूंज उठेगा। मंदिरों में 12 बजे जन्मआरती होगी। इसके बाद पंजीरी के प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसके पहले शहर के मंदिरों और चौक चौराहों पर शाम से ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं के आयोजन का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो मध्यरात्रि तक चलेगा।
बिड़ला मंदिर
सुबह 5:30 बजे से मध्यरात्रि तक खुला रहेगा। शाम को 7:30 बजे से यहां भजन संध्या का आयोजन किया। रात्रि 11:30 बजे भगवान का अभिषेक और विशेष शृंगार होगा। वृंदावन की विशेष पोशाक धारण कराई जाएगी और 12 बजे जन्म आरती होगी।
श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर

शिवाजी नगर स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में सुबह 6 बजे मंगलाआरती, इसके बाद शृंगार, दोपहर में महाभोग लगेगा। शाम को 6 बजे से संगीतमय भक्ति, 7 बजे सांध्य आरती और रात्रि 12 बजे जन्म आरती होगी। इसके बाद बधाई गीत होंगे।
इस्कॉन मंदिर

जेके रोड स्थित इस्कॉन मंदिर में सुबह 5 बजे मंगल आरती, 7:30 बजे गुरु पूजा, 8 बजे कृष्ण कथा, दोपहर में आरती होगी। शाम 7 बजे हरिनाम कीर्तन, रात्रि 9 बजे नाट्य प्रस्तुति, रात्रि दस बजे कीर्तन, 10:30 बजे अभिषेक, 11:30 बजे छप्पन भोग और 12 बजे महाआरती होगी। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।
बांके बिहारी मंदिर

तलैया स्थित बांके बिहारी मंदिर में रात्रि 11:30 बजे सहस्त्रार्चन होगा। इसके बाद मध्यरात्रि 12 बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा और पंजीरी के प्रसाद का वितरण होगा।

स्वामी शरणानंद आश्रम
बोगदा पुल अशोक नगर स्थित शरणानंद आश्रम में दोपहर 12 बजे भजन संध्या, शाम को विशेष पूजा अर्चना और मध्यरात्रि में जन्मोत्सव होगा।

श्रीजी मंदिर लखेरापुरा
सुबह 6 बजे पंचामृत स्नान कराया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे तिलक दर्शन होंगे। दोपहर 1 बजे शोभायात्रा निकलेगी और रात्रि 12 बजे जन्म दर्शन होंगे।
जहांगीराबाद: निकलेगी भव्य शोभायात्रा
मंदिरों के साथ अलग अलग समाज भी भगवान का जन्मोत्सव मनाएंगे। यादव समाज द्वारा शहर की सबसे बड़ी शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बरखेड़ी से शुरू होकर यह शोभायात्रा आजाद मार्केट होते हुए वापस बरखेड़ी पर समापन होगी। यात्रा में बग्घियां, ढोल ताशों के साथ झांकियां विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी। शोभायात्रा में नरसिंहपुर के बारेलाल बैंड द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो