script2018 से अब तक कांग्रेस के 27 विधायक पहुंच गए भाजपा में | Since 2018 till now, 27 Congress MLAs have joined BJP | Patrika News

2018 से अब तक कांग्रेस के 27 विधायक पहुंच गए भाजपा में

locationभोपालPublished: Oct 24, 2021 08:18:51 pm

———————— सत्ता परिवर्तन के बाद अब तक 5 विधायकों ने कांग्रेस छोड़ी———————–

Chief Minister Shivraj Singh Chouhan Jandarshan Yatra in Jhirnya

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान


भोपाल। कांग्रेस में भाजपा की सेंधमारी लगातार जारी है। 2018 की हार से अब तक भाजपा में कांग्रेस के 27 विधायक पहुंच गए हैं। यह पूरा फेरबदल पिछले 19 महीने में हुआ है। सबसे पहले मार्च 2020 में दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोडक़र 22 विधायक भाजपा में पहुंच गए। सत्ता परिवर्तन हुआ, तो जुलाई 2020 में फिर दलबदल की हवा चली। कांग्रेस के तीन और विधायक प्रद्युम्र सिं लोधी, सुमित्रा कस्डेकर और नारायण पटेल भाजपा में पहुंच गए। अक्टूबर में कांग्रेस छोड़ एक और विधायक राहुल लोधी भी भाजपा पहुंचे। इससे सत्ता परिवर्तन के महज सात महीने में 22 के अलावा चार विधायक भाजपा में पहुंच गए थे। इससे कांग्रेस छोडऩे वाले कुल विधायकों की संख्या 26 हो गई। इसके बाद अब कांग्रेस विधायक सचिन बिरला भाजपा के साथ हो गए हैं। इससे कुल 27 विधायक कांग्रेस को छोडक़र भाजपा का दामन थाम चुके हैं।
——————-
विधानसभा में अंकगणित ऐसा-
2018 में विधानसभा चुनाव के समय भाजपा के पास 107 और कांग्रेस के पास 114 विधायक थे। लेकिन, मार्च 2020 में सत्ता परिवर्तन ने सारे समीकरण पलट दिए। 28 सीटों पर उपुचनाव हुए, तो 19 सीटें भाजपा जीत गई। इससे भाजपा के पास 126 विधायक हो गए। फिर भाजपा विधायक जुगल किशोर के निधन से रैगांव सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इससे अभी भाजपा की विधायक संख्या 125 है। वहीं जोबट और पृथ्वीपुर सीट पर कांग्रेस विधायकों के निधन से उपचुनाव हो रहे हैं। वर्तमान में कांग्रेस के पास में 95 विधायक संख्या है। सचिन बिरला ने अभी औपचारिक रूप से इस्तीफा नहीं दिया है, इस कारण उन्हें विधानसभा के संख्या बल में अभी भाजपा में रिकार्ड पर शामिल नहीं किया गया है।
————————–
2013 में भी हो चुके हैं बागी-
सचिन बिरला इससे पहले 2013 में भी कांग्रेस से बगावत कर चुके हैं। तब, सचिन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और भाजपा से हार गए थे। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताकर टिकट दिया, लेकिन अब सचिन ने कांग्रेस को छोडक़र भाजपा का दामन थाम लिया है।
———————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो