scriptसीएम के समारोह का विरोध, कांग्रेस विधायक समेत कई नेता गिरफ्तार | smart road bhopal Congress leaders protested | Patrika News

सीएम के समारोह का विरोध, कांग्रेस विधायक समेत कई नेता गिरफ्तार

locationभोपालPublished: Dec 29, 2020 02:30:19 pm

Submitted by:

Manish Gite

भोपाल की स्मार्ट रोड के लोकार्पण समारोह में विरोध करने पहुंचे कांग्रेस विधायक, गिरफ्तार…।

pc_2.png

भोपाल। राजधानी में एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस के बीच तकरार देखने को मिली। स्मार्ट रोड के लोकार्पण का विरोध करने के लिए कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। काफी देर तक नारेबाजी होती रही। इस बीच पुलिस के अधिकारियों से बहस भी हुई। हालांकि आनन-फानन में स्मार्ट रोड का लोकार्पण कर दिया गया। इधर, हंगामा कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

पॉलिटेक्निक चौराहा से भारत माता मंदिर के बीच स्मार्ट रोड का मंगलवार को लोकार्पण हो रहा है। इसका कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा और उनके समर्थकों ने विरोध किया। उनका कहना था कि इस रोड को बनाने में उनका भी योगदान है, लेकिन शिलान्यास पट्टिका पर उनका नाम तक नहीं है। उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। यह स्थानीय विधायक का अपमान है।

smart.png

 

विरोध में वे स्मार्ट रोड के पास ही धरने पर बैठ गए। उनके साथ पूर्व पार्षद शबिस्ता जकी। पूर्व पार्षद अमित शर्मा, योगेश सिंह चौहान और अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता थे। इसी बीच उन्हें समझाने मनाने के लिए प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने इसका प्रयास किया, लेकिन पीसी शर्मा नहीं माने। हालांकि मुख्यमंत्री ने जल्दबाजी में लोकार्पण कर दिया और वहां से रवाना हो गए। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पुलिस को गिरफ्तारी करना पड़ी।

 

गिरफ्तार करके कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बस में बैठाकर वहां से हटाना पड़ा। इसके बाद सभी को गांधी नगर जेल भेज दिया गया। जहां से उन्हें शाम को ही छोड़ा जाएगा। गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी रोड के लोकार्पण के बाद ही भोपाल में अन्य लोकार्पण कार्यक्रम भी हैं, जिसमें कोई व्यवधान उत्पन्न न हो, इसे देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी के बाद शहर से दूर गांधीनगर जेल भेजा गया है।

dailymotion
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो