भोपालPublished: Dec 31, 2022 06:13:36 pm
Roopesh Kumar Mishra
- कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने लिखा कलेक्टर को खत, सहायुक्त पर अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग
- मनावर विधायक हीरालाल अलावा ने दी आंदोलन की चेतावनी
भोपाल। डिंडौरी जिले की आदिवासी स्कूलों में स्मार्ट क्लास के नाम पर ज्यादा दामों में हुई खरीदी के मामले में अब नई- नई परतें सामने आ रही है। दरअसल राजधानी स्थित जिस फर्म से विभाग के अधिकारियों ने दोगुने से ज्यादा दामों में खरीदी की उस कंपनी का पता तो फर्जी है ही साथ ही गहन पड़ताल में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि उसका सर्वोसर्वा अजय शुक्ला नाम का व्यक्ति है। और इसे पूरे भ्रष्टाचार को अंजाम देने वाला जनजातिय विभाग का सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला है। ऐसे में प्रश्न खड़ा होता है कि क्या संतोष शुक्ला ने किसी अपने नजीदीकी रिश्तेदार के नाम पर ही फर्म तैयार कर खरीददारी की। क्योंकि पत्रिका ने जब फर्म के सर्वोसर्वा अजय शुक्ला से समानों के कोटेशन की तो उन्होंने व्यस्त होने का हवाला देकर फोन काट दिया।