scriptअच्छी खबरः मप्र में कम हुई सिगरेट पीने वालों की संख्या, इस सर्वे में हुआ ये बड़ा खुलासा | smokers and tobacco users reduce in madhya pradesh | Patrika News

अच्छी खबरः मप्र में कम हुई सिगरेट पीने वालों की संख्या, इस सर्वे में हुआ ये बड़ा खुलासा

locationभोपालPublished: Jan 03, 2018 05:23:28 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

सिगरेट पीने वालों की संख्या हुई कम…

smokers

smokers

भोपाल। सिगरेट पीने की लत बहुत बुरी होती है और इससे पीछा छुड़ा पाना और भी मुश्किल है। इससे कई सारी बीमारियों का खतरा बना रहता है जैसे दिल की बीमारियां, फेफड़ों की बीमारियां, अस्थमा आदि। हालांकि सिगरेट पीने के दौरान कई लोगों के मन में ख्याल आता है कि वो इसे छोड़ देंगे लेकिन कई कोशिशों के बावजूद वो इस लत को नहीं छोड़ पाते। इसके कारण केवल सिगरेट पीने वाले ही नहीं बल्कि उनके आसपास रहने वाले लोगों को भी कैंसर और बीपी जैसी समस्या हो सकती है। अगर इन बीमारियों से निजात पानी है तो या तो सिगरेट की लत ना लगने दें या फिर जल्द से जल्द इससे निजात पाएं। आपको बता दें कि उसी क्रम में मध्य प्रदेश के लिए खुशखबरी है कि यहां के युवाओं ने सिगरेट पीना कम कर दिया है। जी हां, ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे 2016-17 की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है।

smokers

10 फीसदी युवा ही पी रहे सिगरेट-बीड़ी

आपको बता दें कि साल 2009-10 में 15 साल से ज्यादा उम्र के लगभग 17 फीसदी युवा सिगरेट का सेवन कर रहे थे। वहीं वर्तमान की बात करें तो 10 फीसदी युवा सिगरेट-बीड़ी का सेवन कर रहे हैं। ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे 2016-17 की रिपोर्ट में उस बात की पुष्टि हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल अटलांटा ने यह सर्वे किया है।

11वें नंबर पर है मध्य प्रदेश

रिपोर्ट के अनुसार सिगरेट-तंबाकु का सेवन करने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। ये कमी केवल छह फीसदी की है। बात करें अगर साल 2009-10 की, तो तब ये आकड़ा 40 फीसदी था जो घटकर 34 फीसदी आ गया है। इसमें खुली तंबाकू, गुटखा, सिगरेट-बीड़ी आदि सम्मिलित हैं। वहीं तंबाकु के सेवन करने के मामले में एमपी 11वें नंबर पर है। ऐसा माना जा रहा है कि अब तंबाकु ऐर सिगरेट का सेवन करने वालों की संख्या में और कमी आएगी। इसका कारण ये है कि मप्र में 2012 से गुटखा पर प्रतिबंध लगा हुआ है। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, जिससे लोगों की संख्या में और कमी आएगी।


ऐसे छोड़े सिगरेट पीने की आदत

1. जब भी आपको सिगरेट पीने का मन करें आप च्युइंगम को चबाना शुरू कर दें। इसे हमेशा अपने साथ रखें और चबाते रहे। इसे चबाने से सिगरेट की क्रेविंग कम होगी।

2. सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन करें। यह स्मोकिंग की लत को कम कर देता है।

3. यदि आप शराब पीते हैं तो उसे भी कम कर दें, क्‍योंकि शराब पीने के बाद सिगरेट पीने की तलब लगती है।

4. सिगरेट छोड़ने से पहले लाइटर फेंक दें, क्‍योंकि जब तक लाइटर आपके साथ हैं तब तक आपका मन उतावला होता रहेगा।

5. शहद में विटामिन और प्रोटीन होता है जो कि स्‍मोकिंग की आदत को छुड़वाने में मदद करता है। इसलिए शहद का प्रयोग करें।

6. यदि आप सिगरेट छोड़ने जा रहे हैं, तो धीरे-धीरे छोड़ें। एक दिन में इसकी आदत कभी नहीं छूटती।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो