scriptकोरोना से जंग में बढऩे लगा सोशल डिस्टेंस | Social distance increased in war with Corona | Patrika News

कोरोना से जंग में बढऩे लगा सोशल डिस्टेंस

locationभोपालPublished: Mar 30, 2020 02:03:25 am

Submitted by:

Pushpam Kumar

ऑनडोर का टारगेट बढ़ाकर 1200 किया

कोरोना से जंग में बढऩे लगा सोशल डिस्टेंस

कोरोना से जंग में बढऩे लगा सोशल डिस्टेंस

भोपाल. कोरोना से जंग में सोशल डिस्टेंस को शहरवासी जीवनशैली में उतार चुके हैं। कोलार स्थित एक बड़े रिटेल स्टोर के बाहर लोग खुद ही एक मीटर से ज्यादा का डिस्टेंस लिए खड़े रहे। कई और जगहों पर भी जनता खुद सोशल डिस्टेंस अपना रही है। हालांकि पुराने शहर में कई जगह बड़े स्टोर पर इसका पालन नहीं हो रहा, लेकिन 60 फीसदी सामान लेने वालों ने इसे जीवनशैली में उतार लिया है। ऑनडोर सप्लाई के चेन भी अब धीरे-धीरे काम कर रही है। रविवार को टारगेट 1200 ऑनडोर सप्लाई का तय किया है।
इधर आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत 2 एवं 3 प्लाई सर्जिकल मास्क और एन-95 मास्क, हैंड सैनिटाइजर को 30 जून तक के लिए शामिल किया गया है। प्रमुख सचिव खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण शिवशेखर शुक्ला ने सभी कलेक्टर्स को लॉकडाउन की अवधि में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। व्यापारियों को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 तथा चोर बाजारी निवारण और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1980 के प्रावधानों से पत्र/ एसएमएस/ व्हाटसऐप के माध्यम से अवगत कराकर आवश्यक वस्तुओं की सामान्य उपलब्धता बनाए रखने
को कहा है।
राज्य स्तरीय कोरोना कंट्रोल रूम शुरू
कोरोना को लेकर स्थापित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम ने काम करना शुरू कर दिया है। यहां जमाखोरी, कालाबाजारी, संदिग्ध, खाद्य सामग्री की कमी से लेकर अन्य शिकायत की भी कर सकते हैं। इसके नंबर 0755-2411180 और व्हाट्सअप 8989011180 है। टोल फ्री नंबर 104, 181 और 1100 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
रोज भेजने होंगे भाव
प्रशासन ने कालाबाजारी पर अंकुश के लिए आवश्यक वस्तुओं की दैनिक फुटकर भाव की जानकारी रोज भेजने के निर्देश दिये हैं। इसके लिए एक प्रोफॉर्मा तैयार हुआ है।
ये हंै आवश्यक वस्तु
चावल, गेहूं, आटा, चना दाल, तुअर दाल, उड़द दाल, मूंग दाल, मसूर दाल, शक्कर, दूध, मूंगफली तेल, सरसों तेल, वनस्पति, सोया तेल, सूरजमुखी तेल, पामतेल, गुड, चायपत्ती, नमक, आलू, प्याज और टमाटर। 30 जून तक के लिए मास्क और हैंड सैनिटाइजर भी आवश्यक वस्तु माने जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो