scriptसोशल मीडिया पर बाबा को ढूंढ रहे हैं लोग, कहा था- दिग्विजय हारेंगे तो मैं जिंदा समाधि लूंगा | social media users searching baba he called Alive tombs for digvijay | Patrika News

सोशल मीडिया पर बाबा को ढूंढ रहे हैं लोग, कहा था- दिग्विजय हारेंगे तो मैं जिंदा समाधि लूंगा

locationभोपालPublished: May 24, 2019 11:55:40 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

महामंडलेश्वर वैराग्यानंद ने कहा था कि दिग्विजय की हार पर लूंगा जिंदा समाधि

baba
भोपाल. सोशल मीडिया पर लोग भोपाल से दिग्विजय सिंह की हार के बाद एक बाबा को ढूंढ रहे हैं। ये बाबा वही बाबा हैं, जो दिग्विजय सिंह को जीताने के लिए भोपाल में मिर्ची यज्ञ किया था। साथ ही मीडिया के सामने आकर कहा था कि अगर दिग्विजय सिंह नहीं जीते तो मैं जिंदा समाधि ले लूंगा।
चुनाव के नतीजे आ गए हैं, बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से दिग्विजय सिंह चुनाव हार गए हैं। अब सोशल मीडिया पर लोग बाबा को ढूंढ रहे हैं कि बाबा कहां गए। क्योंकि उन्होंने डंके की चोट पर वादा किया था कि मैं जिंदा समाधि लूंगा। नतीजे आने के बाद बाबा की कोई खोज खबर नहीं है और न ही उनका कोई बयान आया है।
https://twitter.com/Narendr25937258/status/1131784416722935808?ref_src=twsrc%5Etfw
 

दरअसल, भोपाल में 29 अप्रैल को दिग्विजय सिंह के पक्ष में महामंडलेश्वर वैराग्यानंद मीडिया के सामने प्रकट हुए थे। पहले उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के ऊपर खूब वार किया। उसके बाद उन्होंने कहा था कि वो संत नहीं हैं। संत के नाम पर ढोंगी हैं। वैराग्यानंद ने कहा था कि दिग्विजय सिंह संतों का सम्मान करते हैं।
उन्होंने ऐलान किया कि मैं दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार करूंगा। साथ ही उन्हें जीताने के लिए पांच क्विंटल में लाल मिर्ची से मिर्ची यज्ञ करूंगा। बाबा ने पांच मई को उनके लिए यज्ञ भी किया। साथ ही उऩ्होंने वादा किया था कि अगर दिग्विजय सिंह नहीं जीते तो मैं नतीजों के बाद जिंदा समाधि ले लूंगा।
लेकिन नतीजे भी आ गए औऱ बाबा लापता हो गए हैं। एक यूजर सोशल मीडिया पर नतीजों के बाद लिखते हैं कि वो जिंदा समाधि लेने वाले बाबा को ढूंढो कहि भाग ना जाये। सोचा याद दिला दूं।
https://twitter.com/Rdsaksena/status/1131540022396633088?ref_src=twsrc%5Etfw

एक और यूजर लिखते हैं कि भोपाल में दिग्विजय सिंह के ना जीतने पर जल समाधि लेने वाले बाबा को ढूंढ कर जल समाधि दिलाओ, हर-हर मोदी।

https://twitter.com/ChouhanShivraj?ref_src=twsrc%5Etfw
 

कुछ लोग बाबा का नंबर भी सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं और कह रहे हैं कि उनका नंबर बंद आ रहा है। उनको ढूंढ कर समाधि दिलवाओ।
https://twitter.com/Rdsaksena/status/1131492725981892608?ref_src=twsrc%5Etfw
 

सिंधिया के साथ कभी यूं सेल्फी लेने के लिए खड़े रहते थे केपी यादव, इस चुनाव में उन्हें एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया

ट्रेंडिंग वीडियो