भोपालPublished: Oct 09, 2022 06:56:18 pm
shailendra tiwari
पूर्वी भारत को छोड़कर भारत के सभी हिस्सों में इस ब्रह्मांडीय घटना को देखा जा सकता है। ठीक दिवाली के एक दिन बाद होने से कई राशियों के जीवन पर अच्छा तो कई राशियों के जीवन पर इसका नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा।
भोपाल। साल का आखिरी सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार आंशिक सूर्य ग्रहण दोपहर 2 बजकर 28 मिनट से शाम 6 बजकर 32 मिनट तक चलेगा। ये सूर्य ग्रहण लगभग चार घंटे का है। पूर्वी भारत को छोड़कर भारत के सभी हिस्सों में इस ब्रह्मांडीय घटना को देखा जा सकता है। ठीक दिवाली के एक दिन बाद होने से कई राशियों के जीवन पर अच्छा तो कई राशियों के जीवन पर इसका नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। दरअसल, माना जाता है कि ग्रहण के समय ब्रह्मांड की विशेष शक्तियां सक्रिय होती हैं। पंडित अभिषेक शर्मा आपको बता रहे हैं कि इस सूर्यग्रहण से कौन सी राशियां सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी।