scriptसोलर-विंड एनर्जी पोजेक्ट में भोपाल निगम प्रशासन की बाजीगरी | Wind, solar energy proposal in Bhopal | Patrika News

सोलर-विंड एनर्जी पोजेक्ट में भोपाल निगम प्रशासन की बाजीगरी

locationभोपालPublished: Mar 23, 2023 11:57:20 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

बिजली बिल कम करने के लिए भोपाल नगर निगम विंड एवं सोलर एनर्जी प्लांट लगाने जा रहा है। इससे बिल कितना कम होगा यह बाद में पता चलेगा। लेकिन इस प्रोजेक्ट की लागत नगर निगम परिषद की हर बैठक में बढ़ती चली गयी। आठ माह में परिषद की चार बैठकें हुईं। इस दौरान 155 करोड़ रुपए से बढ़कर 250 करोड़ रुपए लागत हो गई। इसी क्

wind_power.jpg

solar wind energy

भोपाल. बिजली बिल कम करने के लिए नगर निगम विंड एवं सोलर एनर्जी प्लांट लगाने जा रहा है। इससे बिल कितना कम होगा यह बाद में पता चलेगा। लेकिन इस प्रोजेक्ट की लागत नगर निगम परिषद की हर बैठक में बढ़ती चली गयी। आठ माह में परिषद की चार बैठकें हुईं। इस दौरान 155 करोड़ रुपए से बढ़कर 250 करोड़ रुपए लागत हो गई। इसी क्रम में निगम का अंशदान भी बढ़ता गया। 155 करोड़ रुपए में निगम को 58 करोड़ का अंशदान देना था, लेकिन प्रोजेक्ट जैसे ही 250 करोड़ रुपए का हुआ, अंशदान 90 करोड़ का हो गया। इस राशि के लिए नगर निगम बैंकों से कर्ज लेगा। बढ़े हुए कर्ज का भुगतान करने के लिए जनता से अतिरिक्त टैक्स वसूला जाएगा।
बैठक दर बैठक बढ़ोतरी
6 सितंबर 2022 की बैठक
15 मेगावाट के विंड एनर्जी व 20 मेगावाट के सौर एनर्जी प्लांट का प्रस्ताव। सोलर से आठ करोड़ रुपए प्रतिवर्ष, विंड से प्रतिवर्ष सात करोड़ रुपए की बचत का अनुमान। विंड एनर्जी प्लांट में 4.24 रुपए प्रति यूनिट की दर। हंगामे से प्रस्ताव हटाया।
3 नवंबर 2022 बैठक
15 मेगावॉट विंड प्लांट का प्रस्ताव आया। 75 करोड़ रुपए प्रोजेक्ट लागत। निगम की हिस्सेदारी 30 करोड़ रुपए। 4.24 रुपए प्रति यूनिट की खरीदी दर। प्रस्ताव लौटाया।
13 जनवरी 2023 की बैठक
15 मेगावाट के विंड एनर्जी प्लांट व 21 मेगावाट के सोलर एनर्जी प्लांट का प्रस्ताव। विंड एनर्जी प्लांट की लागत 75 करोड़। निगम की हिस्सेदारी 30 करोड़। विंड से खरीदी दर 4.24 रुपए। 21 मेगावाट का सौलर एनर्जी प्लांट की लागत 80 करोड़। 28 करोड़ रुपए निगम का अंशदान। खरीदी दर 3.47 रुपए प्रतियूनिट।
21 मार्च 2023 की बैठक
15 मेगावॉट का विंड व 21 मेगावाट का सोलर एनर्जी प्लांट प्रस्ताव। इस बार दोनों प्रोजेक्ट का खर्च 250 करोड़ रुपए। निगम का अंशदान 90 करोड़ रुपए हो गया। सोलर से खरीदी दर प्रति यूनिट 4.13 रुपए।

….और निगम के दस्तावेजों में ये आंकड़े
15 मेगावाट विंड व 21 मेगावाट सौर ऊर्जा प्लांट प्रस्तावित। पवन ऊर्जा प्लांट का कुल खर्च 105 करोड़ रुपए है, जिसमें 20 करोड़ रुपए नगर निगम का अंशदान। विंड बिजली की दर 4.24 रुपए प्रति यूनिट है। 21 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र की कुल लागत 80 करोड़ रुपए है। इसमें निगम का अंशदान 28 करोड़ रुपए है। बिजली दर 3.47 रुपए प्रति यूनिट। प्रोजेक्ट के लिए मेसर्स एनर्जीस प्रायवेट लिमिटेड ने काम लिया। प्रोजेक्ट की अनुमानित राशि 75 करोड़ रुपए। इसमें 30 करोड़ रुपए का भुगतान निगम करेगा।

बिजली दर जारी नहीं, रेट सात रुपए तय
नगर निगम अभी बिजली कंपनी से 5.96 रुपए प्रतियूनिट की दर से बिजली ले रहा है। वर्ष 2023-24 की बिजली दरें आना बाकी है, लेकिन महापौर मालती राय ने अपने बजट भाषण में कहा है कि निगम को सात रुपए प्रति यूनिट बिजली दर चुकानी होगी। यानि उन्हें इसकी जानकारी पहले ही है।

आंकड़ों में गड़बड़ जैसा कुछ नहीं है। अच्छे प्रोजेक्ट हैं। इससे शहर को लाभ मिलेगा। एक्सपट्र्स से भी राय ली है। कहीं कुछ गड़बड़ नहीं है।
मालती राय, महापौर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो