scriptवोटिंग से पहले नेताओं ने बदला पाला, चुनाव लड़ रहा प्रत्याशी ही भाजपा में शामिल | SP candidates contesting elections join BJP | Patrika News

वोटिंग से पहले नेताओं ने बदला पाला, चुनाव लड़ रहा प्रत्याशी ही भाजपा में शामिल

locationभोपालPublished: Oct 29, 2020 11:53:52 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

हाल ही में कांग्रेस विधायक राहुल सिंह ने भी पार्टी और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे।

04.png
भोपाल. मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले चुनाव में दलबदल का दौर लगातार जारी है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और अंबाह से तीन बार के विधायक रहे बंसीलाल, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की समझाइश के बाद एक बार फिर भाजपा में लौटे हैं।
टिकट ना मिलने पर बंसीलाल ने भाजपा से बगावत कर सपा से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था। बता दें कि बंसीलाल वर्ष 1993 से 2003 तक लगातार अंबाह से विधायक रहे थे।

शिवराज ने दिलाई सदस्यता
वहीं, दूसरी तरफ शहडोल के जयसिंह नगर की पूर्व विधायक प्रमिला सिंह भी भाजपा में वापस लौट आई हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। वह 2018 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस में चली गई थीं। बाद में लोकसभा का चुनाव भी लड़ी थी लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं जिसमें से 25 सीटों में दलबदल के कारण चुनाव हो रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो