scriptहोली के भाव में विभोर हुई विदेशी महिला | Spanish lady celebrates holi in Bhopal | Patrika News

होली के भाव में विभोर हुई विदेशी महिला

locationभोपालPublished: Mar 28, 2019 08:38:33 am

कोलार रोड फाइन एवेन्यू मंदिर में की विधिवत पूजा, बाद में अबीर-गुलाल से खेली होली, चखे पकवान…

news

होली के भाव में विभोर हुई विदेशी महिला

भोपाल. उमंग, उत्साह और रंगों से सराबोर होली जैसा त्योहार दुनिया में कहीं नहीं है। बसंत ऋतु के सुहाने मौसम में इसकी मादकता कई गुना बढ़कर बोलती है। होली की मौज-मस्ती के बाद खट्टे, मीठे और नमकीन पकवानों का स्वाद मजे को बहुत बढ़ा देता है। यह कहना था स्पेन की विद्वान एम्पारो का। वे पिछले सप्ताह एक स्टडी टूर पर राजधानी में थीं। इस दौरान उन्होंने कोलार रोड के फाइन एवेन्यू में होली भी मनाई।

फाइन एवेन्यू निवासी पुरातत्वविद साधना व्यास और डॉ. नारायण व्यास के आवास पर होली के दौरान स्पेन का स्टडी दल आया था। इस दल में शामिल विद्वान एम्पारो होली की तैयारियां देखकर बहुत उत्सुक थीं। साधना व्यास ने उन्हें होली के बारे में बताया। प्रभावित होकर एम्पारो ने फाइन एवेन्यू स्थित श्री लक्ष्मी नारायण दुर्गा मंदिर में होली पूजन किया। बाद में अबीर-गुलाल और फूलों से होली खेली। होली खेलने के बाद व्यास दंपति ने उन्हें होली पर बनने वाले दही बड़ा, गुजिया, दालसेव आदि कई पकवान खिलाए। इस दल ने भारतीय संस्कृति और अतिथि भाव की सराहना की।

राधा-कृष्ण के दीवाने हैं विदेशी
भारतीय सभ्यता और दर्शन को विदेशों में बहुत महत्व दिया जाता है। भारतीय जीवन कला को आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से वे बहुत समृद्ध मानते हैं। भारतीय खान-पान में शरीर व मन के स्वास्थ्य को सही रखने का एक दर्शन छिपा रहता है।
एम्पारो के साथ आने वाले विदेशी विद्वान यहां के राजसिक, सात्विक और तामसिक खान-पान और रहन-सहन के बारे में यहां डॉ. नारायण व्यास, साधना व्यास और सहयोगियों से पूछते रहते हैं। वे गांवों में जाते हैं तो वहां के लोगों, रास्ते में मिलने वाले साधु-संतों, चरवाहों, किसानों से भी घुल-मिलकर बातें करते हैं और यहां के बारे में अधिक से अधिक जानने का प्रयास करते
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो