गौतम का असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी ने असम विधानसभा में स्वागत किया। विधानसभा में ई विधान और अन्य संसदीय विषयों पर दोनों राज्यों के प्रतिनिधिमंडल की संयुक्त बैठक हुई। बैठक के पूर्व असम विधानसभा अध्यक्ष दैमारी ने असम की संस्कृति और संसदीय प्रणाली के बारे में संक्षेप में बताया। गौतम ने मध्यप्रदेश विधानसभा में किए जा रहे नवाचारों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि सदन की कार्यवाही में आधुनिक तकनीकों का अधिक से अधिक उपयोग करने का प्रयास किया जा रहा है। ये त्रिपुरा की राजधानी अगरतला भी पहुंची। दिल्ली पहुंचकर समिति ने एमपी भवन का भी अवलोकन किया। चर्चा के दौरान दिए गए आवश्यक सुझावों के क्रियान्वयन का आश्वासन एमपी भवन के आयुक्त ने दिया।