scriptkhelo india : यहां भविष्य के चैंपियन होंगे तैयार | Patrika News

khelo india : यहां भविष्य के चैंपियन होंगे तैयार

locationभोपालPublished: Sep 21, 2020 02:00:55 am

Submitted by:

govind agnihotri

रोइंग, हॉकी और शूटिंग अकादमी बने खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

sports academy in madhyapradesh

khelo india : यहां भविष्य के चैंपियन होंगे तैयार

भोपाल. भारत सरकार की उच्च स्तरीय समिति ने मप्र राज्य की तीन खेल अकादमियों का चयन खेलो इंडिया के तहत किया है। इसमें मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी शूटिंग, रोइंग तथा हॉकी शामिल हैं। इससे अब भविष्य के चैंपियन तैयार होंगे। इसके अलावा देश के चुनिंदा छह राज्यों के प्रशिक्षण केन्द्रों को खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए चुना गया है। अब मप्र की तीनों अकादमियों में देश के कई राज्यों के खिलाडि़यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश के तीन खेल अकादमियों का खेलो इंडिया के तहत चयन एक बड़ी उपलब्धि है। वर्तमान में आधुनिक स्पोट्र्स विज्ञान एवं तकनीकों के सहयोग से न सिर्फ खिलाडि़यों का बल्कि प्रशिक्षकों को भी हाई परफारमेंस प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस सेंटर के बनने से उच्च स्तर पर खिलाडिय़ों को प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। भविष्य में मध्य प्रदेश से ज्यादा से ज्यादा ओलंपिक खिलाड़ी तैयार हो पाएंगे।

यह है उपलब्धि
मप्र शूटिंग अकादमी में देश के ख्याति प्राप्त प्रशिक्षक मनशेर सिंह, जसपाल राणा, सुमा शिरूर उच्च स्तरीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रहे हैं। शूटिंग अकादमी के खिलाडि़यों ने अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 165 स्वर्ण, 176 रजत और 178 कांस्य सहित कुल 519 पदक तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 20 स्वर्ण, 28 रजत और 33 कांस्य सहित कुल 81 पदक अर्जित किए हैं। खिलाडि़यों द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 187 बार भागीदारी की है। पुरुष हॉकी अकादमी के खिलाडि़यों ने अब तक राष्ट्रीय स्तर पर एक स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य सहित 7 पदक व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन स्वर्ण, एक रजत सहित कुल 4 पदक अर्जित किए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो