भोपाल

सेंट माइकल ने जीती अंडर-15 क्रिकेट सीरीज, 210 रनों का रखा था लक्ष्य

अंडर-15 वर्ग के तीन वन डे मैचों की सीरीज

भोपालDec 18, 2019 / 11:23 am

Mukesh Vishwakarma

सेंट माइकल ने जीती अंडर-15 क्रिकेट सीरीज

भोपाल. शाजापुर में आयोजित अंडर-15 वर्ग के तीन वन डे मैचों की सीरीज सेंट माइकल ने 3-0 से जीती। तीसरे मुकाबले में उसने शाजापुर डिस्ट्रिक्ट की टीम को 50 रनों से हराया। सेंट माइकल ने 210 रनों का लक्ष्य रखा। फैजल खान ने 110 रनों की शतकीय पारी खेली। अतीत ने 40 और शिवम ने 38 रन बनाए। जवाब में शाजापुर डिस्ट्रिक्ट 160 रनों पर सिमट गई। साद ने 5 तथा अली जैदी के 4 विकेट लिए।

इससे पहले सेंट माइकल ने पहले मैच में शाजापुर डिस्ट्रिक्ट को 60 रनों से हराया। दूसरे मैच में विजय क्लब को 4 विकेट से मात दी। प्रतियोगिता में शिवम सिंह श्रेष्ठ बल्लेबाज, विवेक अग्रवाल श्रेष्ठ गेंदबाज, मो. साद मैन ऑफ द सीरीज बने। यह जानकारी कोच एसएम गुफरान ने दी।

गजेंद्र सचिव और अंजू बनीं अध्यक्ष

जीएन बुच स्मृति अर्धशासकीय कर्मचारी खेल फेडरेशन की ओर से मंगलवार को पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न हुए। यह चुनाव तीन सालों के लिए वैध होगा। इसमें डॉ. एसएस गुप्ता और तरुण शर्मा को संरक्षक बनाया है। कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अंजू गुप्ता होंगी। उपाध्यक्ष पद पर हातिम अली अंसारी, श्याम सुंदर शर्मा और बलवंत सिंह रघुवंशी होंगे। गजेंद्र सिंह कोठारी सचिव चुने गए हैं। सह सचिव जगदीश रायकवार बने हैं। कोषाध्यक्ष मो. शकील अकबर होंगे। कार्यसमिति में अशोक सिंह राजपूत, अशोक पटायित, मुकेश भटनागर और अंजना श्रीवास्तव चुनी गई हैं।

 

Home / Bhopal / सेंट माइकल ने जीती अंडर-15 क्रिकेट सीरीज, 210 रनों का रखा था लक्ष्य

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.