scriptराम मंदिर के लिए धन संग्रह की शुरुआत: सीएम शिवराज ने विहिप संगठन मंत्री को दिए 1 लाख रुपए | Start of collection of funds for Ram temple | Patrika News

राम मंदिर के लिए धन संग्रह की शुरुआत: सीएम शिवराज ने विहिप संगठन मंत्री को दिए 1 लाख रुपए

locationभोपालPublished: Jan 15, 2021 11:56:53 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

न्यास की ओर से दस रुपए से लेकर दो हजार रुपए तक के कूपन जारी हुए हैं।

राम मंदिर के लिए धन संग्रह की शुरुआत: सीएम शिवराज ने विहिप संगठन मंत्री को दिए 1 लाख रुपए

राम मंदिर के लिए धन संग्रह की शुरुआत: सीएम शिवराज ने विहिप संगठन मंत्री को दिए 1 लाख रुपए

भोपाल. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धनसंग्रह शुक्रवार से शुरू हो गया। मध्य भारत प्रांत में दस करोड़ रुपए से ज्यादा राशि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ न्यास के नाम पर मिल चुकी है। न्यास की ओर से दस रुपए से लेकर दो हजार रुपए तक के कूपन जारी हुए हैं। धन संग्रह की शुरुआत सीएम शिवराज सिंह चौहान के आवास से हुई।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से विहिप के राष्टीय संगठन मंत्री भोपाल में सीएम से करेंगे राम मंदिर धन संग्रह की शुरुआत की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान के अंतर्गत अयोध्या जी में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनायक राव देशमुख को 1 लाख रुपए का चेक प्रदान किया।
50 हजार गांव तक जाएंगी धन संग्रह समितियां
राम मंदिर निर्माण के लिए धन संघन करने वाली यह समितियां मध्य प्रदेश के 50 हजार गांव तक जाएंगे। जहां पर करीब सवा सौ करोड़ परिवारों से, यानी 6 करोड़ लोगों तक धन संग्रह समिति के पहुंचने का लक्ष्य। जानकारी के अनुसार मिनिमम 10 रुपए से लेकर व्यक्ति से अपनी सुरक्षा में उडान धन दे सकता है इसके लिए डिजिटल माध्यम के अलावा चेक के द्वारा भी राशि दी जाएगी।
धन संग्रह करने के लिए न्यास समिति ने 5 व्यक्तियों की एक टोली बनाई है और 5 टोलियां के ऊपर एक सुपरवाइजर रखा है। जो हर 48 घंटे में धन संग्रहित कर उसे बैंक में जमा करेगा। मध्य प्रदेश में चल रहे इस बड़े स्तर पर धन संग्रह करने जा रही इन समितियों को पुलिस सुरक्षा देने के लिए कहा गया है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yozod
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो