scriptजून में हो सकती है महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा | State President of Mahila Congress may be announced this month | Patrika News

जून में हो सकती है महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

locationभोपालPublished: Jun 06, 2021 05:51:37 pm

Submitted by:

Arun Tiwari

संगठन को कसने में जुटे कमलनाथ
युवा चेहरे को मिल सकती है कमान
 

kamalnath-.jpg
भोपाल : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अब संगठन को कसने में जुट गए हैं। इस महीने से संगठन में खाली पड़े पदों पर नियुक्तियां का सिलसिला शुरु हो सकता है। मांडवी चौहान के निधन से खाली हुए महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर जल्द ही नियुक्ति की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में कमलनाथ की प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक से भी चर्चा हो चुकी है। कमलनाथ चाहते हैं कि मैदान में महिला कांग्रेस की सक्रियता ज्यादा नजर आए क्योंकि आधी आबादी महिलाओं की है। महंगाई के मुद्दे पर महिलाओं से संवाद कर उनको कांग्रेस के पाले में लाया जा सकता है। कमलनाथ किसी युवा चेहरे को महिला कांग्रेस की कमान दे सकते हैं। महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जिनका नाम चल रहा है उनमें नूरी खान, रश्मि पवार, कविता पांडे, यास्मीन शेरानी, अंजू जायसवाल, प्रतिभा रघुवंशी और विभा बिंदु डामोर के नाम शामिल हैं।

प्रदेश में बढ़ी कमलनाथ की सक्रियता :
प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। कमलनाथ ने प्रदेश में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कमलनाथ जिलों से भी राजनीतिक फीडबैक ले रहे हैं। जिन इलाकों में कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर रहा है, वहां पर कांग्रेस पार्टी फोकस कर रही है। कमलनाथ ने बीते दिनों उज्जैन, मैहर और मुरैना का दौरा कर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की प्रक्रिया भी शुरु कर दी है। कमलनाथ के तय कार्यक्रम के मुताबिक 7 जून को कमलनाथ दिल्ली से भोपाल लौटेंगे। 8 और 9 जून को कमलनाथ छिंदवाड़ा में दौरा करेंगे। इस दौरान वे सिवनी, मंडला, बालाघाट, बैतूल, छिंदवाड़ा समेत आधा दर्जन जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की गतिविधियों को बढ़ाने और पार्टी को मजबूती देने को लेकर चर्चा करेंगे।

सोशल मीडिया में भाजपा से आगे कांग्रेस :
कांग्रेस की सोशल मीडिया पर पकड़ मजबूत होती जा रही है। एमपी कांग्रेस के फॉलोवर्स तेजी से बढ़े हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ट्विटर हैंडल पर फॉलोअर्स की संख्या 9 लाख के पार कर गई है। सरकार की नीति-रीति से लेकर व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाले ट्वीट बहुत तेजी के साथ रिट्वीट किए जा रहे हैं। वहीं, भाजपा के ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या करीब सात लाख 72 हजार है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो