scriptगृह मंत्री का बयान : किसानों पर दर्ज़ मुकदमे लिए जाएंगे वापस | Statement of Home Minister: Cases filed on farmers will be taken back | Patrika News

गृह मंत्री का बयान : किसानों पर दर्ज़ मुकदमे लिए जाएंगे वापस

locationभोपालPublished: Jun 01, 2019 06:38:13 pm

Submitted by:

Amit Mishra

किसानों पर दर्ज प्रकरण वापस लिए जाएंगे।

news

गृह मंत्री का बयान : किसानों पर दर्ज़ मुकदमे लिए जाएंगे वापस

भोपाल। प्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने आज बयान देते हुए कहा कि किसानों पर दर्ज़ मुकदमे वापस लिए जाएगें। गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि एमपी में किसानों पर दर्ज़ झूठे मुकदमे को वापस लिया जायेगा। जानकारी के मुताबिक किसानों पर दर्ज प्रकरण वापस लिए जाएंगे।


गृह मंत्री बाला बच्चन ने जानकारी देते हुए कहा कि मंदसौर किसान आंदोलन के बाद किसानों ने शिवराज सरकार के ख़िलाफ़ जो भी आंदोलन किये वे सब वापस लेंगे। आज मंत्रालय में गृह मंत्री बाला बच्चन और विधि मंत्री पीसी शर्मा ने सभी प्रकरणों की समीक्षा की।

प्रक्रिया चल रही है
बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय की ओर से किसानों के रिकॉर्ड राज्य शासन को भेज दिया गया है। सरकार जल्द ही किसानों पर दर्ज़ झूठे मुकदमे वापस ले सकती है। समीक्षा बैठक के बाद गृह मंत्री बाला बच्चन ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार किसानों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने जा रही है| इसकी प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस सरकार ने शुरुआत में ही कैबिनेट में फैसला लेते हुए कहा था कि किसान आंदोलन, राजनीतिक आंदोलन, अनुसूचित जाति व जनजाति के व्यक्तियों पर दर्ज मुकादमे की समीक्षा कर वापस लिए जाएगें।

किसानों ने वापस ले लिया था आंदोलन

चार दिन पहले विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ से बातचीत के बाद किसानों ने आंदोलन वापस ले लिया था। सीएम ने आंदोलन के पहले ही दिन समन्वय भवन में एक घंटे किसानों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया था।

 

किसान कर्जमाफी को लेकर भी चर्चा

सीएम ने किसानों से कहा था कि आप लोग बताएं क्या समस्याएं हैं। इस पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के संयोजक शिवकुमार शर्मा कक्काजी ने 23 सूत्रीय मांगें बताईं थी। संवाद खत्म हुआ तो किसानों ने आंदोलन वापसी का ऐलान कर दिया था। इस दौरान किसान कर्जमाफी को लेकर भी चर्चा हुई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो