भोपालPublished: Sep 21, 2023 02:22:00 pm
Ashtha Awasthi
Statue of Oneness Unveil : ओंकारेश्वर में ओंकार पर्वत पर स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का सीएम शिवराज सिंह चौहान ने करीब पांच हजार साधु संतों की मौजूदगी में भव्य अनावरण किया और अद्वैत धाम का आधार शिला रखी। यहां अद्वैत लोक की आधारशिला भी रखी।
आदि शंकराचार्य की प्रतिमा को बनाना आसान नहीं था। आदि शंकराचार्य की बाल रूप प्रतिमा के रूप को उकेरना बेहद चुनौतीपूर्ण काम था। एकात्मकता का प्रतीक इस प्रतिमा को स्टैच्यू ऑफ वननेस का नाम दिया गया है। प्रतिमा में आदि शंकराचार्य जी बाल रूप में नजर आ रहे हैं। प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सीएम शिवराज ने इसकी संतों के साथ परिक्रमा भी की। इस मूर्ति की कई सारी विशेषताएं भी हैं। जानिए क्या.....