जानकारी के अनुसार करीब 9 माह पहले पीड़िता का सौतेला भाई पिता के साथ रहने के लिए भोपाल आया था। इस दौरान उसने पीड़िता को अपनी बातों में उलझा कर उसके साथ संबंध बनाने का प्रयास किया। इस पूरे घटनाक्रम का आरोपी ने वीडियो भी बना लिया था। गांव लौटने के बाद आरोपी लगातार पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान कर रहा था।
पति से अलग रह रही महिला को शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म
इधर, राजधानी के गांधीनगर इलाके में पति को छोड़कर युवक के साथ रह रही महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है। गांधी नगर पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय महिला एक साल पहले तक अपने पति के साथ रहती थी। उसका परिचय सईद खान नाम के एक युवक से था। दोनों के बीच का यह जब परिचय नजदीकी संबंध में बदल गए, तो वह सईद के साथ रहने के लिए राजगढ़ चली गई। यहां पर साथ में रहने के दौरान सईद ने महिला के साथ ज्यदती की। वह पांच महीने तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। जिसके कारण महिला सईद को छोड़कर वापस आ गई और अब वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। महिला ने गुरुवार को थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस को कर दी।