scriptछात्रसंघ चुनाव: निजी कॉलेजों में कल से शुरू होगी प्रक्रिया, सप्ताह भर रहेगा चुनावी कार्यक्रम | Student election in private colleges in madhya pradesh news in hindi | Patrika News

छात्रसंघ चुनाव: निजी कॉलेजों में कल से शुरू होगी प्रक्रिया, सप्ताह भर रहेगा चुनावी कार्यक्रम

locationभोपालPublished: Nov 19, 2017 05:01:59 pm

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी इन आदेशों के अनुसार 20 नवंबर से सभी निजी कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

student elections in mp private college
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी कॉलेजों में हुए छात्र संघ चुनाव के बाद अब निजी कॉलेजों private colleges में भी चुनाव कराने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी इन आदेशों के अनुसार 20 नवंबर से सभी निजी कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अशासकीय कॉलेजों में 20 नवंबर को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक कॉलेज प्राचार्य या संचालक छात्र संघ निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी करेंंगे। इसके साथ ही पदों के आरक्षण की घोषणा भी की जाएगी।
21 नवंबर को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक कक्षावार या विभागवार मतदाता सूची तैयार की जाएगी। 22 नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 23 को मतदाता सूची पर दावे आपत्ति आमंत्रित किए जाएंगे। 24 को संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 25 को कक्षा प्रतिनिधियों के लिए प्रत्याशियों का नामांकन सुबह 10 से 11 बजे तक किया जाएगा।
इसके बाद 11 से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दोपहर 12 से 12:30 तक कक्षा प्रतिनिधियों की नामांकन सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दोपहर 12:30 से दोपहर 1 बजे तक इस सूची पर दावे और आपत्ति आमंत्रित किए जाएंगे। दोपहर एक से दो बजे के बीच नामांकन सूची का दूसरा प्रकाशन होगा। दोपहर 2:30 तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे। 3:30 तक अंतिम नामांकन सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिन कक्षाओं में सीआर नहीं बन पाएंगे। उनमें गुणाक्रम आधार पर सीआर बनाने का काम किया जाएगा।
26 नवंबर को प्रत्याशियों को प्रचार प्रसार के लिए वक्त दिया जाएगा। 27 नवंबर को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक सीआर पदों के लिए मतदान, तुरंत बाद परिणामों की घोषणा होगी। दोपहर 12 से 1 बजे तक चारों प्रमुख पदों के लिए नामांकन होंगे। 1:30 तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
दोपहर दो बजे तक नामांकन सूची पर दावे आपत्ति लिए जाएंगे। ढाई बजे संशोधित नामांकन सूची का प्रकाशन होगा। दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी होगी। जबकि साढे तीन बजे तक आखिरी सूची प्रकाशित की जाएगी। दोपहर साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना और परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो