scriptStudents will learn women respect in mp from next session 2022-23 | MP Government Schools महिला सम्मान की शिक्षा देने वाला एमपी बनेगा देश का पहला राज्य, पाठ्यक्रम में होगा शामिल | Patrika News

MP Government Schools महिला सम्मान की शिक्षा देने वाला एमपी बनेगा देश का पहला राज्य, पाठ्यक्रम में होगा शामिल

locationभोपालPublished: Oct 16, 2022 03:37:18 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग को यह निर्देश जारी किए हैं। यदि ऐसा होता है, तो मप्र ऐसा पहला राज्य होगा, जहां पाठ्यक्रम में महिला सम्मान की शिक्षा दी जाएगी।

women_respect_lesson.jpg

भोपाल। प्रदेश में जल्द ही स्कूली छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ महिला सम्मान का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। ताकि वे बेहतर नागरिक बनें और अपने आसपास व समाज में बालिकाओं और महिलाओं का सम्मान करें। प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग को यह निर्देश जारी किए हैं। यदि ऐसा होता है, तो मप्र ऐसा पहला राज्य होगा, जहां पाठ्यक्रम में महिला सम्मान की शिक्षा दी जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने उमंग कार्यक्रम के तहत छात्रों को महिला सम्मान का पाठ पढ़ाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इसके तहत अब सरकारी स्कूलों में नौवीं से 12वीं के छात्रों को एक महीने तक मार्गदर्शिका व दृश्य-श्रव्य माध्यमों से महिला सम्मान के प्रति जागरूक किया जाएगा। नवंबर माह से उज्ज्वल मार्गदर्शिका के तहत स्कूलों में अभियान चलाया जाएगा।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.