scriptगन्‍ने का रस बढ़ा सकता है आपकी मुसीबत, पीने से पहले ज़रूर जान लें ये 5 बातें | Sugarcane juice harms for health in hindi | Patrika News

गन्‍ने का रस बढ़ा सकता है आपकी मुसीबत, पीने से पहले ज़रूर जान लें ये 5 बातें

locationभोपालPublished: Apr 07, 2019 10:00:06 am

Submitted by:

Faiz

गन्‍ने का रस बढ़ा सकता है आपकी मुसीबत, पीने से पहले ज़रूर जान लें ये 5 बातें

health news

गन्‍ने का रस बढ़ा सकता है आपकी मुसीबत, पीने से पहले ज़रूर जान लें ये 5 बातें

भोपालः गर्मियां आते ही लोगों के खानपान में भी बदलाव आ जाता है। अकसर लोग अन्य दिनों की तरह कुछ भी हैवी खाने के बजाय हल्का खाना, पानी की पूर्ति करने वाले ड्रिंक्स और मौसमी फलों का सेवन करना ज्यादा पसंद करते हैं। इन दिनों में अकसर लोग गर्मी से निजात पाने के लिए गन्‍ने का रस पीना पसंद करते हैं। गर्मी के दिनों में आम दिनों के मुकाबले काम करने पर ज्यादा थकान होती है, जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग गन्‍ने का रस पीना पसंद करते हैं। हालांकि, गर्मियों में गन्‍ने का रस पीने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन कुछ लोगों के ल‍िए ये रस काफी हानीकारक भी साबित हो सकता है। इसलिए हम आपको बताएंगे कि, किन लोगों को गन्‍ने का रस पीने से सावधान रहना चाहिए।

वैसे तो गन्ने का रस बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके बावजूद ये कई लोगों की सेहत के ल‍िए हानिकारक हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी व्यक्ति को एक बार में गिलास गन्ने के रस से ज्यादा नहीं पीना चाहिए। आइये जानते हैं गनने के रस से क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।


-खून पतला करता है

गन्ने के रस में पोलिकोसनॉल तत्व पाया जाता है, जिससे खून पतला होता है। ऐसे में हाई बीपी के मरीजों को गन्ने के रस का ज्यादा सेवन करना नुकसान दे साबित हो सकता है।


-ठंड बढ़ाए

अगर आपको मौसम बदलने या वायरल के कारण सर्दी-जुकाम या खांसी की समस्या है तो आपको गन्ने के रस पीने से बचना चाहिए। इसका सेवन शरीर में ठंड बढ़ाता है, जिससे फेफड़ों में कफ की समस्या बढ़ जाती है।


-वजन बढ़ाए

अगर आपका वजन ज्यादा है तो आपको गन्ने का रस पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें भारी मात्रा में कैलोरीज और शुगर होती है, जिससे शरीर का फेट काफी तेज़ी से बढ़ता है।


-पेट के कीड़े बढ़ाए

अगर आपके पेट में कीड़े हैं या फिर पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो गन्ने के रस का सेवन आपके लिए नुकसान दे साबित हो सकता है। इसी के चलते अकसर चिकित्सक बच्चों को इसका ज्यादा सेवन करने से मना करते हैं।


-डायबिटीज बढ़ाए

गन्ने का रस में नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए डाइबिटीज़ के रोगियों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसका सेवन सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।


इन बातों का रखें खास ध्‍यान

-गन्ने से रस निकालने के बाद कुछ ही देर में यह ऑक्सीडाइज हो जाता है, जिससे इसमें संक्रमण का खतरा बढञ जाता है। इसलिए हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि, गन्ने का निकाले जाने के तुरंत बाद ही पी लें।

-ज्यादातर दुकानों पर गन्ने का रस निकालने के लिए चरखी का इस्तेमाल किया जाता है। यह चरखी सही तरह घूमें इसके लिए इनपर खास तरह का तेल लगाया जाता है। अगर ये तेल गलती से पेट में चला जाए, तो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

-कई चरखियों पर देखने में आया है कि, लोग गन्‍ने को बिना धोए उसका रस निकाल लेते हैं, इसमें खेत से निकलने पर मट्टी, धूल तो लग ही जाती है, साथ ही कई तरह के बेक्टीरिया भी इसमें लग जाते हैं, जो शरीर में जाने पर सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो