scriptतुला राशि में सूर्य जगमगाते हुए करेंगे प्रवेश, 3 ग्रहों का होगा मिलन, इन लोगो के जीवन का अंधेरा होगा दूर | sun transit in libra 2018 effects | Patrika News

तुला राशि में सूर्य जगमगाते हुए करेंगे प्रवेश, 3 ग्रहों का होगा मिलन, इन लोगो के जीवन का अंधेरा होगा दूर

locationभोपालPublished: Oct 18, 2018 05:04:43 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

तुला राशि में सूर्य जगमगाते हुए करेंगे प्रवेश, 3 ग्रहों का होगा मिलन, इन लोगो के जीवन का अंधेरा होगा दूर

pandit ji

pandit ji

भोपाल। नवग्रहों का राजा सूर्य है जिसके चलते यह हर महीने अपनी राशि बदलता रहता है। सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं तो उसे संक्रांति कहते हैं। ग्रहों के राजा होने की वजह से सूर्य को रोज जल देने से कई परेशानियों से मुक्ति मिलती है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि बीती 17 अक्टूबर 2018 दिन बुधवार को सूर्य तुला राशि में गोचर कर चुका है। पंडित जी बताते है कि सूर्य एक राशि में एक महीने तक रहते हैं। ये किसी भी जातक के आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करते हैं। साथ ही कई विषम परिस्तिथियों से लड़ने के लिए शक्ति भी प्रदान करते हैं। सूर्य की अपनी दिशा बदलने के कारण कई राशि के जातकों के लिए ये काफी फलदायी रहने वाला है। कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। जानिए क्या कहती है आपकी राशि….

pandit ji

मेष राशि

व्यापार में तेजी रहेगी। आर्थिक स्थिति में उछाल रहेगा। शेयर बाजार का भी लाभ अच्छा मिल सकता है। निवेश से लाभ होगा। लक्ष्य ध्यान में रखकर प्रयत्न करने से सफलता मिलगी।

वृषभ राशि

व्यापार और नौकरी करने वाले लोगों को बहुत बड़ा फायदा भी पहुंचेगा। आपका अभी आप के कामकाज से खुश हो सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। पैसा लाभान्वित होगा।

मिथुन राशि

बुजुर्गों को परिवार में समर्थन मिलेगा।आपका पूरा योगदान होगा। आप नौकरी में पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। पैसे की समस्या खत्म हो जाएगी।

कर्क राशि

इस समय आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में अच्छे और फायदेमंद बदलाव आएंगे।

सिंह राशि

आपका अच्छा बर्ताव आपके आसपास के लोगों को खुश रखेगा। आपकी सेहत पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें और खुद को पर्याप्त समय और आराम दें। आप परिश्रम से उम्मीद से अधिक धन कमा पाएंगे।

कन्या राशि

आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। क्रोध में आकर किसी भी प्रकार का बड़ा फैसला ना करें तो, समझ कर आगे बढ़ने से आपको लाभ होगा। आपके सभी कार्य संपन्न होंगे। माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप के ऊपर सबसे अधिक बनी रहेगी।

तुला राशि

समय समय पर आपको अपने जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलते रहेंगे। आने वाला समय आपके लिए आनंददायक रहेगा। आप अपने जीवन में बड़ी सफलताएं अर्जित करते हुए आगे बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि

आपको सफलता के नए मार्ग प्राप्त होंगे। व्यापार के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। आप अपने जीवन में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करने में कामयाब होंगे।

धनु राशि

आपको अपने जीवन में बड़ी सफलताएं मिलने की संभावनाएं नजर आ रही हैं। आप तेजी से प्रगति करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। लाइफ में आगे बढ़ने के लिए आपको किसी खास मित्र की मदद लेनी पड़ सकती है।

मकर राशि

क्रोध आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आप पहले की अपेक्षा बेहतर महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन जबरदस्त रहने वाला है। धन के मामलों में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

कुम्भ राशि

आपको अपनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से कुछ खुशखबरी मिलने के संकेत मिल रहे हैं। दफ्तर में ईर्ष्यालु सहकर्मियों से दूर रहें। नहीं तो इनकी वजह से आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं।

मीन राशि

इधर उधर की बातों पर ज्यादा ध्यान ना दें। नहीं तो यह सारी चीजें आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और भी प्रगाढ़ होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो