scriptराजभवन के सामने हर रविवार को होगा सूर्य नमस्कार | surya nasakar at rajyabhavan bhopal | Patrika News

राजभवन के सामने हर रविवार को होगा सूर्य नमस्कार

locationभोपालPublished: May 11, 2018 11:01:33 am

Submitted by:

manish kushwah

जल्द ही राजभवन के सामने हर रविवार सूर्य नमस्कार के जरिये सेहत संवारने का दिया जाएगा संदेश

yoga

yoga

भोपाल. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जन स्वास्थ्य के लिए पहल की है। उन्होंने राजभवन की दीवार पर सूर्य नमस्कार के 12 आसनों के योगाभ्यास की म्यूरल पेंटिग बनाने के निर्देश दिए हैं। इसका काम भी शुरू हो चुका है। पेंटिंग में विभिन्न मुद्राएं दर्शाई जाएंगी, जिन्हें देखकर लोग स्वत: ही अभ्यास कर सकेंगे।
इसके साथ ही प्रत्येक रविवार को राजभवन के आसपास सूर्य नमस्कार किया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार सूर्य नमस्कार के लिए सभी आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं, ताकि यहां आने वालों को किसी तरह की दिक्कत न हो। सूर्योदय पर किए जाने वाले इस योगाभ्यास में बड़ी संख्या में योगसाधक एवं आम नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
सेहत के प्रति जागरूक करने की पहल
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से ये पहल की जा रही है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उच्च अधिकारियों ने इस संबंध में निर्देशित किया था। इसके बाद नगर निगम ने सूर्य नमस्कार के आयोजन के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू दी है। इस पर २० लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
चिह्नित की जा रही जगह
नगर निगम ने सूर्य नमस्कार से संबंधित प्रोजेक्ट राज्यपाल को दिखाया था। इसके तहत तैयार किए गए सैंपल में सूर्य भगवान के रथ को सात घोड़ों के साथ दर्शाया गया था। इसके साथ ही उन पेंटिंग को भी मंजूरी मिली है, जिनमें १२ आसनों को दिखाया गया है। प्रत्येक रविवार को सुबह सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए राजभवन के आसपास की जगह चिह्नित की जा रही है।
राज्यपाल की मंशा मुताबिक राजभवन की दीवार पर सूर्य नमस्कार के 12 आसनों को पेंटिंग के जरिये उकेरा जा रहा है। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का यह नया तरीका है। मई में कार्य पूर्ण हो जाएगा।
हरीश गुप्ता, उपायुक्त, नगर निगम भोपाल
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो