script

Election Results: भारी जीत की ओर भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलने लगी बधाइयां

locationभोपालPublished: May 23, 2019 12:12:50 pm

Submitted by:

Manish Gite

सुबह से शुरू हुए रुझान के बाद भाजपा को बढ़त मिल गई है। मध्यप्रदेश में भी 29 सीटों में से 28 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। भाजपा की बढ़ देख विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी है…।

Pm modi

Pm modi

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम में एक बार फिर भाजपा को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। मध्यप्रदेश की 29 सीटों में से 28 पर भाजपा को बढ़त है। भोपाल सीट से प्रज्ञा ठाकुर आगे चल रही है, उन्होंने पहले ही जीत की खुशी का इजहार कर दिया है। वहीं विदिशा सांसद एवं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इतनी भारी जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया है।


कई लोकसभा में भाजपा की बढ़त देख आतिशबाजी शुरू हो गई है। विदिशा से सांसद सुषमा स्वराज ने अपने ट्वीट में शुरुआती रुझानों के आधार पर ही खुशी का इजहार कर दिया है। स्वराज ने लिखा है प्रधानमंत्री जी भारतीय जनता पार्टी को इतनी बड़ी विजय दिलाने के लिए आपका बहुत बहुत अभिनन्दन। मैं देशवासियों के प्रति हृदय से कृज्ञता व्यक्त करती हूँ।

 

क्या लिखा ट्वीट में
https://twitter.com/SushmaSwaraj/status/1131429757831135232

https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
भाजपा कार्यालय पर हलचल तेज

इधर, मध्यप्रदेश प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू होने लगा है। कई स्थानों पर आतिशबाजी की भी खबरें हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी जीत की बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। उधर, कांग्रेस खेमे में सुबह से ही निराशा देखी जा रही है। भोपाल सीट से आगे चल रही प्रज्ञा सिंह ठाकुर थोड़ी देर के लिए अपने घर की गैलरी में आई और पत्रकारों का अभिवादन किया और जीत का साइन दिखाया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह मतगणना स्थल पर एक-एक चरण के रुझान देखते रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो