scriptसुषमा की जीभ में विराजित थीं सरस्वती, किसी ने सहेली तो किसी ने बताया बड़ी बहन, निधन पर भावुक हुए शिवराज | sushma swaraj: Shivraj singh pays tribute to sushma swaraj | Patrika News

सुषमा की जीभ में विराजित थीं सरस्वती, किसी ने सहेली तो किसी ने बताया बड़ी बहन, निधन पर भावुक हुए शिवराज

locationभोपालPublished: Aug 07, 2019 09:52:40 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (67) का मंगलवार रात निधन हो गया।
सीने में दर्द की शिकायत के बाद सुषमा स्वराज एम्स में भर्ती किया गया था।

sushma swaraj

सुषमा की चीभ में विराचित थीं सरस्वती, किसी ने सहेली तो किसी ने बताया बड़ी बहन, निधन पर भावुक हुए शिवराज

भोपाल. पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज ( sushma swaraj ) ने निधन के देशभर में शोक की लहर है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) ने एक के बाद एक ट्वीट कर सुषमा स्वराज के निधन पर शोक प्रकट किया है। सुषमा स्वराज के निधन की खबर मिलते ही शिवराज सिंह चौहान ने कहा- हमें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि सुषमा दीदी हमें छोड़कर चली गईं। सुषमा के निधन पर भाजपा के कई नेताओं ने उन्हें अपनी बहन बताया तो कई महिला नेत्रियों ने उन्हें अपनी सहेली बताया।
इसे भी पढ़ें- सबसे बड़ा सपना पूरा होने के 3 घंटे बाद सुषमा स्वराज का निधन, कहा था- जीवन में इसी दिन की प्रतीक्षा थी

कुशल प्रशासक थी सुषमा
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- आदरणीय सुषमा दीदी की जिह्वा पर साक्षात सरस्वती विराजती थीं। जो काम वो करती थीं, उस पर प्रतिष्ठा पाती थीं। कुशल संगठक और कुशल प्रशासक थीं। जो भी मंत्रालय उन्हें मिला, विदेश मंत्री सहित, उन्होंने उस काम को बेहतर अंजाम दिया। देश की प्रतिष्ठा को पूरी दुनिया में बढ़ाया। सुषमा दीदी जो भी कार्य करती थीं, उसमें प्रतिष्ठा पाती थीं। उन्होंने देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी मान-सम्मान दिलाया। मैं अभी भी यह कल्पना नहीं कर पा रहा हूँ कि वे हमें छोड़ गईं हैं। यह केवल भाजपा की नहीं, पूरे देश की क्षति है।
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B7%E0%A4%AE%E0%A4%BE_%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
संसद में मेरी सहेली थी सुषमा
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा- आज सुषमा स्वराज के दुःखद निधन से राजनीतिक क्षितिज का एक तेजस्वी सितारा अस्त हो गया। वें स्पष्ट वक्ता, क्षमतावान संगठन कार्यकर्ता, कुशल प्रशासक के तौर पर हमेशा याद की जाएंगी। संसद, संगठन, सरकार में मेरी सहेली, सहयोगी बहन सुषमा को हार्दिक श्रद्धांजलि। ॐ शांति।
https://twitter.com/SushmaSwaraj?ref_src=twsrc%5Etfw
उमा ने बताया बड़ी बहन
मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक प्रकट किया। उमा भारती ने ट्वीट करते हुए कहा- मैं सुषमा स्वराज जी के निधन से स्तब्ध हूं। मैंने अपनी बड़ी बहन को खो दिया। उनका स्थान कोई नहीं ले पाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो