script13 जुलाई से टैलेंट सर्च : पेरिस ओलंपिक के लिए ब्रेक डांस के खिलाडिय़ों का चयन, आप भी बन सकते हैं विजेता | Talent search from July 13: Break dance players selected for Paris | Patrika News

13 जुलाई से टैलेंट सर्च : पेरिस ओलंपिक के लिए ब्रेक डांस के खिलाडिय़ों का चयन, आप भी बन सकते हैं विजेता

locationभोपालPublished: Jun 29, 2022 08:27:07 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

खेल विभाग पेरिस ओलंपिक-2024 में शामिल ब्रेक डांस के लिए अकादमी शुरू करने पर विचार कर रहा है।
 
 

13 जुलाई से टैलेंट सर्च : पेरिस ओलंपिक के लिए ब्रेक डांस के खिलाडिय़ों का चयन, आप भी बन सकते हैं विजेता

13 जुलाई से टैलेंट सर्च : पेरिस ओलंपिक के लिए ब्रेक डांस के खिलाडिय़ों का चयन, आप भी बन सकते हैं विजेता

भोपाल. खेल विभाग पेरिस ओलंपिक-2024 में शामिल ब्रेक डांस के लिए अकादमी शुरू करने पर विचार कर रहा है। पहले चरण में जिला स्तर पर इच्छुक युवाओं के चयन के लिए उनके वीडियो बुलवाए गए थे। विभाग की ओर से ब्रेक डांस के लिए दूसरे चरण में संभाग स्तर पर जुलाई माह में प्रतिभा चयन कार्यक्रम किया जाएगा। इसकी शुरुआत 10 जुलाई से होगी। इसमें प्रतिभागियों की उम्र 12 से 20 वर्ष ही रहेगी। प्रतिभा चयन कार्यक्रम में जिला स्तर पर संचालित डांस क्लब, डांस अकादमी और डांस क्लासेस के युवा भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए अमेरिका से भी कोच बुलाने की तैयारी की जा रही है।

रोमांच और जिम्नास्टिक का मेल
टोक्यो ओलंपिक से पहले तय हो गया था कि 2024 पेरिस ओलंपिक में ब्रेक डांस ब्रेकिंग के नाम से खेला जाएगा। यह एक रोमांचक और जिम्नास्टिक से मेल खाता हुआ खेल है। इसमें मेडल की अच्छी संभावना है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए खेल एवं युवा कल्याण मप्र शासन इस खेल को प्रदेश में लांच करने की तैयारी कर रहा है।


60 सेकंड में दिखानी होगी प्रतिभा
पेरिस ओलंपिक में इसके वी बॉयज और वी गल्र्स दो इवेंट होंगे। इसमें अप रॉक, डाऊन रॉक और फ्रीरॉक के इवेंट शामिल हैं। हर एक खिलाड़ी को 60 सेकंड में अपने खेल का प्रदर्शन करना होगा।


ब्रेक डांस के पहले खिलाड़ी शहर के अंकित
पेरिस ओलंपिक में इस खेल को शामिल करने के बाद मुंबई में इसका पहला नेशनल आयोजित हुआ था। जिसमें भोपाल के अंकित कुशवाहा उपविजेता बने थे। इस तरह वे भोपाल और प्रदेश के पहले ब्रेक डांस खिलाड़ी बनकर उभरे। इसमें इंटरनेशनल जजेस शामिल थे। अब न्यू यार्क में ब्रेक डांस इंटरेनशनल टूर्नामेंट खेला जाएगा।



पहले साल 40 खिलाडिय़ों को मिलेगा प्रवेश
अगर भोपाल में इस खेल की अकादमी खुलती है तो वो देश की पहली ब्रेक डांस अकादमी होगी। इसके लिए अमेरिका से विशेषज्ञों की टीम बुलाई जाएगी। पहले साल अकादमी में 40 खिलाड़ी रखे जाएंगे। इनमें 20 लड़के और इतनी ही लड़कियां होंगी। इसके टैलेंट सर्च के लिए जिलों को चार जोन में रखा गया है। भोपाल जोन में 13 जुलाई से टैलेंट सर्च होंगे। इसमें भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, हरदा, नर्मदापुरम व बैतूल जैसे शहर शामिल हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो