बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग राजा भोज एयरपोर्ट पर करानी पड़ी। फ्लाइट दिल्ली से भोपाल आई थी और पुणे जाने वाली थी। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान को दोबारा उड़ने के लिए भोपाल में मेंटीनेंस होता रहा और लगभग डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद फ्लाइट ने पुणे के लिए उड़ान भरी।
मध्य प्रदेश अब बदलने वाला है इस शहर का नाम, नया नाम होगा भेरूंदा
राजा भोज एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकि खराबी आने के इमजेंसी लेंडिंग कराई गई। एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से भोपाल आई थी। पुणे जाते समय फ्लाइट में आई खराबी को सुधारने में एयर इंडिया के इंजीनियर को ठीक होने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। तब तक पुणे जाने वाले यात्री राजा भोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट के सही होने का इंतजार करते रहे।
फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद यात्रियों को पुनः विमान में बिठाया गया और पुणे की उड़ान शुरू हो सकी। एयर इंडिया के स्थानीय कार्यालय के अनुसार विमान में मामूली तकनीकी खराबी आई थी, जिसे जल्द ही ठीक कर दिया गया और फिटनेस मिलने के बाद विमान पुणे के लिए रवाना हो गया।