scriptकुएं में डूबने से किशोर की मौत | teen boy drown in well | Patrika News

कुएं में डूबने से किशोर की मौत

locationभोपालPublished: Oct 07, 2021 10:06:56 pm

Submitted by:

praveen malviya

 
-मिर्गी का रोगी था मृतक, दुर्घटना की आशंका

Went out to know the reality, did not take Hamirgarh police along for

Went out to know the reality, did not take Hamirgarh police along for

भोपाल. नजीराबाद थाना इलाके में बुधवार को एक किशोर की कुएं में डूबने से मौत हो गई। दिन भर किशोर के ना मिलने के बाद देर रात कुंए में तलाशी करने पर किशोर का शव बरामद हुआ। मृतक किशोर को मिर्गी के दौरे पड़ते थे, ऐसे में आशंका है कि वह दुर्घटनावश कुएं में गिरा होगा। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने बताया कि, इलाके के झिरनिया छापरी निवासी अभिषेक गौर (16) पिता शोभाराम गौर ने नवमी तक पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी और परिवार के साथ खेती में हाथ बंटाने लगा। अभिषेक को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। शोभाराम ने बुधवार को अभिषेक को खलिहान में रखी सोयाबीन की फसल की रखवाली के लिए छोड़ा और पत्नी तथा दूसरे बेटे के साथ खेत पर फसल काटने चले गए। शाम को परिवार घर लौटा तो अभिषेक गायब था। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो मां टार्च लेकर पास ही बने कुएं के पास पहुंची। वहां अभिषेक की चप्पल पड़ी देख उसके कुएं में गिरने की शंका हुई। लोगों ने कुएं में उतरकर तलाशा तो अंदर अभिषेक का शव बरामद हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो