script20 दिन युवक के पास बंधक रही किशोरी, चंगुल से छूटी तो बताई दास्तान | teenager kidnapped and raped in Bhopal | Patrika News

20 दिन युवक के पास बंधक रही किशोरी, चंगुल से छूटी तो बताई दास्तान

locationभोपालPublished: Aug 19, 2018 11:51:52 am

Submitted by:

dinesh Binole

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

women crime

Bhopal kidnaped and raped

भोपाल. छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी को 20 दिन तक बंधक बनाकर अपने पास रखा था। किशोरी ने एक दिन मौका देखा और वो उसके चंगुल से छूटकर भाग निकली। किसी तरह वो घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने छोला थाने में किशोरी के गुमशुदी दर्ज कराई थी, खुलासा होने पर अरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

पुलिस के मुताबिक छोला मंदिर इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी एक निजी स्कूल में नवीं कक्षा में पढ़ती है। मोहल्ले में रहने वाले शानू उर्फ शानू खान को करीब दो साल से वह जानती थी। एक दिन उसने प्यार का इजहार किया। किशोरी ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। 28 जुलाई को शानू ने उसे बात करने के लिए घर के बाहर बुलाया। वह बाहर आई तो उसे घुमाने के बहाने अपनी गाड़ी पर बैठाकर ले गया और शंकर नगर में रहने वाले एक दोस्त के घर पहुंचा। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वो अपनी बहन के घर लेकर गया। वहां पर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। तीन दिन पहले किशोरी मौका देखकर वहां से भाग गई। किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया।

सौतेले पिता ने किया दो साल तक दुष्कर्म
हबीबगंज इलाके में सौतेले पिता ने 19 वर्षीय युवती के साथ दो साल तक दुष्कर्म किया। युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, इलाके में रहने वाली 19 वर्षीय युवती अपनी मां के साथ रहती है। यहां उसकी मां दूसरे पति के साथ रहती है। मां ने आरोप लगाया कि उसका पति पिछले दो साल से उसकी बेटी के साथ गलत काम कर रहा है। आरोपी मजदूरी करता है।

शिक्षिका के साथ की छेडख़ानी
अवधपुरी थाना क्षेत्र में निजी स्कूल की शिक्षिका के साथ छेडख़ानी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार जबलपुर निवासी 25 वर्षीय युवती कस्तूरबा नगर में रहती है और एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। शुक्रवार को वह वह तुलसी विहार में रहने वाली अपनी सहेली के घर जाने लगी। शारदा मिष्ठान के सामने बाइक सवार दो किशोरों ने उस पर अश्लील कमेंट्स किए। इसके बाद पर्स पकड़कर खींचतान करने लगे। युवती ने विरोध किया तो एक लड़के ने बुरी नीयत से युवती का हाथ पकड़ लिया और मारपीट करने लगा। शोर मचाने पर आस-पास के लोग इक_ा हो गए और दोनों को पकड़ लिया। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो