scriptदिन में एक डिग्री गिरा पारा, शाम को रही ठंडक | Temp. dropped by one degree in day | Patrika News

दिन में एक डिग्री गिरा पारा, शाम को रही ठंडक

locationभोपालPublished: Nov 17, 2019 08:44:46 pm

Submitted by:

Pushpam Kumar

पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढऩे और प्रतिचक्रवात के खत्म होने से उत्तरी हवाएं आना हुईं शुरू
 

दिन में एक डिग्री गिरा पारा, शाम को रही ठंडक

दिन में एक डिग्री गिरा पारा, शाम को रही ठंडक

भोपाल. राजधानी में सर्दी का असर दिखने लगा है। अब रात की तरह शाम को भी मौसम सर्द होने लगा है। शनिवार रात तापमान में मामूली बढ़त रही, पर रविवार दोपहर चली ठंडी हवाओं से तापमान एक डिग्री कम हुआ। नतीजतन शाम से ही सर्दी का अहसास होने लगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवाओं का रुख बदलने से सर्दी का जोर और बढ़ेगा। इधर, रविवार सुबह शहर का तापमान 16.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो शनिवार के मुकाबले 1.4 डिग्री अधिक था। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। दिन में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन ढलती दोपहर में सर्द हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी। 10 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने तापमान कम कर दिया। शाम को तापमान शनिवार की तुलना में 1.2 डिग्री कम हुआ और 28.3 डिग्री दर्ज किया गया।
अब महसूस होने लगी ठंड

मौसम के जानकारों के अनुसार इस बार ठंड आने में कुछ देरी हुई है। हालांकि रात में मौसम में ठंड बनी हुई है। नवंबर के शुरू में दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड का अहसास हो रहा था, लेकिन जैसे—जैस दिन बीतते गए, ठंड में बढोतरी होने लगी। अभी सुबह और शाम में भी ठंड का अहसास होने लगा है। हालांकि दिन में कुछ देर तक गर्मी का अहसास होता है, लेकिन शाम होते ही लोगों को ठंड महसूस होने लगती है। हालांकि कुछ दिनों बाद ठंड काफी बढने की उम्मीद है।
उत्तरी हवाओं की आमद, अब सर्दी दिखाएगी तेवर
मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ आगे की ओर बढ़ गया है। इससे उत्तरी हवाओं की आमद होने लगी है। राजस्थान में बना प्रतिचक्रवात भी खत्म हो गया है। नतीजतन उत्तरी हवाओं के रास्ते की बाधा खत्म हो गई है। उत्तरी ठंडी हवाओं से एक-दो दिनों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो