scriptसर्द हवाओं से दिन में 3 डिग्री गिरा तापमान, गुरुवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन | temperature | Patrika News
भोपाल

सर्द हवाओं से दिन में 3 डिग्री गिरा तापमान, गुरुवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, राजधानी में चली 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं

भोपालDec 14, 2018 / 01:41 am

Ram kailash napit

news

temperature

भोपाल. राजधानी में 16 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने गुरुवार को दिन के तापमान में 03 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की। शाम से शुरू हुई कंपकंपी रात होते-होते ठिठुरन में बदल गई। लोग घरों में दुबक गए। सड़कें सूनी हो गईं। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में इस समय उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। इसके चलते दिन और रात दोनों के ही तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। राजधानी में शुक्रवार को तेज धुंध भी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ एसके नायक के अनुसार राजस्थान में एक चक्रवात बना हुआ था जिसके चलते राजधानी में ठंडी हवाएं नहीं आ पा रही थीं। अब यह चक्रवात पूरी तरह समाप्त हो गया है। ऐसे में उत्तर-पूर्व की ओर से आने वाली ठंडी हवाएं अपना असर दिखाएंगी। ठंड तेजी से बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मंगलवार-बुधवार को जोरदार बर्फबारी हुई है। यही वजह है कि उत्तर-पूर्व की ओर से आ रही हवाओं में बर्फीली ठंड है। इनका असर लगातार देखने को मिलेगा। राजधानी में दिन के तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। खास बात यह रही कि गुरुवार को दोपहर 02.30 बजे के बाद ही तापमान में गिरावट शुरू हो गई। दोपहर 02.30 बजे जहां तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस था वहीं शाम 05.30 बजे तक यह 20.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि बुधवार रात में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन अब इसमें भी लगभग 02 से 03 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र में दर्ज आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 01 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
आज छा सकती है धुंध
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश के ग्वालियर चंबल के जिलों में शुक्रवार को कोहरा पड़ेगा, जबकि राजधानी भोपाल और आसपास धुंध छा सकती है। इसके चलते शुक्रवार सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कमजोर रहने की संभावना है।
यह रहा दिन भर का तापमान
समय———-तापमान डिग्री सेल्सियस में
सुबह
05.30 बजे—13.0
08.30 बजे—15.0
दोपहर
11.30 बजे—22.0
02.30 बजे—24.0
शाम
05.30 बजे—20.6

Home / Bhopal / सर्द हवाओं से दिन में 3 डिग्री गिरा तापमान, गुरुवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो