script

चार साल बाद जनवरी में पड़ीं तेज बौछारें, सुबह से छाए बादलों से छह डिग्री गिरा तापमान

locationभोपालPublished: Jan 15, 2020 01:27:38 am

Submitted by:

Ram kailash napit

-राजधानी में 6.3 मिमी हुई बारिश, सामान्य बारिश के नजदीक पहुंचा आंकड़ा

temperature

temperature

भोपाल. राजधानी में सोमवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला। सुबह से ही बादलों का डेरा रहा। तेज हवाओं का साथ मिलते ही शहर के कई हिस्सों में तेज बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग के बैरागढ़ केंद्र में 6.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। वर्ष 2016 में 19 जनवरी को 21 मिमी बारिश हुई थी। हालांकि वर्ष 2017 में भी एक दिन तीन मिमी मामूली बारिश हुई थी। मौसम विशेषज्ञों ने बुधवार को भी बादल छाने और हल्की बौछारें पडऩे का अनुमान जताया है।
24 घंटे में दिखे मौसम के तीन रंग

सोमवार रात से मंगलवार शाम के बीच शहर में मौसम के तीन रंग दिखाई दिए। सोमवार रात सर्दी के तेवर नम थे तो सुबह होते ही बादल छाए और कई जगह बौछारें पड़ीं। नमी बढऩे से कोहरा भी छाया। कोहरे और बारिश के बाद दिन में ठंडक बढ़ गई।
रात को 4.2 डिग्री बढ़ा तो दिन में 6 डिग्री गिरा पारा

रात को सर्दी कम होने से न्यूनतम तापमान सोमवार की तुलना में 4.2 डिग्री बढ़कर 14.6 डिग्री दर्ज हुआ। ये सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था। बादलों के कारण दिन में ठंडक बढ़ी और अधिकतम तापमान सोमवार के मुकाबले छह डिग्री गिरकर 22.4 पर आ गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा।
दो सिस्टम कर रहे मौसम प्रभावित

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि उत्तर-पश्चिम राजस्थान में सिस्टम बना है, वहीं मध्य महाराष्ट्र में भी ऊपरी हवा का चक्रवात है। प्रदेश के दोनों ओर ऊपरी हवा का चक्रवात होने से पश्चिमी मप्र सहित राजधानी में बौछारें पड़ीं। हवाएं दक्षिणी हैं, जिनके साथ नमी भी आ रही है। बुधवार को भी बौछारें पड़ सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक 15 जनवरी तक बारिश का सामान्य आंकड़ा 6.5 मिमी है। इस साल 14 जनवरी को 6.3 मिमी बारिश हुई।
चार साल में जनवरी में हुई बारिश

वर्ष—– बारिश (मिमी)
2019—-00

2018—00
2017—3.4

2016—21

ट्रेंडिंग वीडियो