scriptफिर कड़ाके की ठंड: 24 घंटों में 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है पारा | temperature can drop to 3 to 5 degrees in 24 hours | Patrika News

फिर कड़ाके की ठंड: 24 घंटों में 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है पारा

locationभोपालPublished: Nov 22, 2020 08:31:04 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

मध्य प्रदेश में 28 नवंबर तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

फिर कड़ाके की ठंड: 24 घंटों में 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है पारा

फिर कड़ाके की ठंड: 24 घंटों में 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है पारा

भोपाल. उत्तर में हुई बर्फबारी का असर अब मध्यप्रदेश में भी पड़ने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। भोपाल में रात के तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के अनुसार रविवार को रात का तापमान 100 और दिन में 24 से 25 डिग्री के आसपास रह सकता है।
उत्तरी/पूर्वोत्तरी हवाओं के कारण
आगामी 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। आगामी 24 घंटों के बाद मध्य प्रदेश में 3 से 5 डिग्री न्यूनतम तापमान गिर सकता है। मध्य प्रदेश में 28 नवंबर तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
चार दिन पहले हुई थी बारिश
मध्यप्रदेश में बीते चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बादलों के प्रभाव से सर्दी का असर कम हो गया था और लोगों को गर्मी का असहास होने लगा था, लेकिन पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर चक्रवाती घेरा बनने के साथ ही सिक्किम से लेकर समूचे एमपी से टर्फ लाइन गुजरने के कारण मौसम में बदलाव लगातार देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहने से दिन का तापमान 25 से 26 डिग्री के आसपास बना रहेगा वहीं रात के पारे में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
विंध्य में भी ठंड का असर
रीवा जिले के ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। रात और दिन के तापमान में अंतर दिखाई दे रहा है। कड़ाके की ठंड से कोहरे का भी असर दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ खेतों में सिंचाई के कारण भी ग्रामीण क्षेत्रों में भी ठंड का असर दिखाई दे रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो