script

गर्म हवाओं की चपेट में आएगा प्रदेश, सात दिन तीखे रहेंगे गर्मी के तेवर

locationभोपालPublished: Apr 09, 2022 11:01:24 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

मध्यप्रदेश सहित आसपास के प्रदेशों में गर्म हवाएं कहर बरसाएंगी, लगातार बढ़ते तापमान के कारण सात दिन तक मौसम में कोई राहत नजर नहीं आ रही है.

गर्म हवाओं की चपेट में आएगा प्रदेश, सात दिन तीखे रहेंगे गर्मी के तेवर

गर्म हवाओं की चपेट में आएगा प्रदेश, सात दिन तीखे रहेंगे गर्मी के तेवर

भोपाल. मौसम विभाग की माने तो मध्यप्रदेश सहित आसपास के प्रदेशों में गर्म हवाएं कहर बरसाएंगी, लगातार बढ़ते तापमान के कारण सात दिन तक मौसम में कोई राहत नजर नहीं आ रही है, चूंकि तापमान भी 41 डिग्री पार कर चुका है, ऐसे में आप भी घर से बाहर निकलने पर छतरी और दुपट्टों का सहारा लें, ताकि गर्म हवाओं से स्वास्थ पर पडऩे वाले प्रभाव से बचा जा सके।


राजधानी में भी बढ़ा तापमान
राजधानी में गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। अप्रेल के पहले दिन से ही तापमान लगातार 40 डिग्री के ऊपर चल रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री व शुक्रवार को 41.7 डिग्री दर्ज किया गया , जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। दिन भर गर्म हवाएं चलती रही। कई जगह गर्म हवाओं के बवंडर भी उठते देखे गए। मौसम विज्ञानी पीके साहा के अनुसार मध्यप्रदेश में राजस्थान, गुजरात से लगातार गर्म हवाएं आ रही है। फरवरी, मार्च में जो पश्चिमी विक्षोभ आते हैं, वह इस बार ज्यादा असरकारी नहीं रहे, इसलिए गर्म हवाओं के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है। इसी से तापमान लगातार बढ़ रहा है।

 

और तल्ख होंगे गर्मी के तेवर
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम इसी तरह बना रहेगा। अगले तीन-चार दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में गर्म हवाओं के कारण तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। दो-तीन दिन में तापमान 42 डिग्री के पार भी पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें : 1270 सरपट दौड़ती ट्रेनों को रोका, चलती ट्रेनों को रोकने की ये थी वजह


गर्म हवाएं चलेंगी
उत्तर-पश्चिम भारत झुलसाने वाली गर्मी की गिरफ्त में है। दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लू चल रही है। मौसम विभाग का कहना है, हफ्तेभर राहत के आसार नहीं हैं। हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश, विदर्भ, बिहार, झारखंड में 9 और 10 अप्रेल को हीटवेव चल सकती है। पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में पारा 45 ते मध्यप्रदेश के कई शहरों में 41 से ऊपर है। इंदौर में भी शुक्रवार को तापमान सामान्य से 2 डिग्री बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.5 डिग्र सेल्सिय रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो