scriptThe ambulance that was going to pick up the pregnant woman got stuck in the raw road congress attack on state govt | गर्भवती को लेने गई एंबुलेंस कच्ची सड़क में फंसी, कांग्रेस ने किया सरकार पर हमला | Patrika News

गर्भवती को लेने गई एंबुलेंस कच्ची सड़क में फंसी, कांग्रेस ने किया सरकार पर हमला

locationभोपालPublished: Aug 10, 2023 12:57:57 pm

Submitted by:

Manish Gite

खराब सड़क के कारण कई घंटे देरी से पहुंच पाई एंबुलेंस, कांग्रेस ने राज्य सरकार पर बोला हमला...।

sehore11.png

मध्यप्रदेश के दूरदराज के कई इलाकों में आज भी पहुंचने का रास्ता नहीं है। हाल ही में सीहोर जिले के एक गांव में गर्भवती महिला को लेने के लिए गई एंबुलेंस कच्ची सड़क में फंस गई। एंबुलेंस को स्थानीय लोगों ने धक्का दिया और ट्रैक्टर से खींचकर निकाला। एंबुलेंस के लेट होने के कारण घर में ही बच्चे का जन्म हो चुका था। इस पर कांग्रेस ने सरकार की खिंचाई की है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.