script11 जुलाई को जाएगा देश का सबसे बड़ा जत्था, 700 लोग होंगे शामिल | The country's largest batch will go on July 11, 700 people will attend | Patrika News
भोपाल

11 जुलाई को जाएगा देश का सबसे बड़ा जत्था, 700 लोग होंगे शामिल

अमरनाथ यात्रा: इस बार शहर से 17 जत्थे होंगे रवाना, परिवार और एकल यात्रा मिलाकर 8000 श्रद्धालु करेंगे दर्शनअब तक तय नहीं हो सकी हवाई यात्रा दर, नहीं कर पा रहे रजिस्ट्रेशन

भोपालMay 26, 2022 / 01:30 am

Rohit verma

11 जुलाई को जाएगा देश का सबसे बड़ा जत्था, 700 लोग होंगे शामिल

11 जुलाई को जाएगा देश का सबसे बड़ा जत्था, 700 लोग होंगे शामिल

भोपाल. कोरोना के दो साल बाद शुरू हो रही बाबा अमरनाथ की यात्रा को लेकर शहर में खासा जुनून है। इस बार शहर से 8000 से ज्यादा श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन करेंगे। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में शहर से लोग अमरनाथ पहुंचेंगे। मालूम हो कि शहर में यात्रा 30 जून से शुरू हो रही है। पहला जत्था 28 जून को रवाना होगा, वहीं 11 जुलाई को देश का सबसे बड़ा जत्था शहर से रवाना होगा, जिसमें 700 से ज्यादा श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजकों का कहना है कि इस बार यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि दो साल से कोरोना के कारण यात्रा निरस्त रही। आयोजकों के मुताबिक इस बार शहर से 17 जत्थे रवाना होंगे इसके अलावा अलग-अलग ग्रुप में भी लोग रवाना होंगे।
आयोजकों का कहना है कि इस बार यात्रा में दो बाते ज्यादा होंगी पहली महंगाई और सुरक्षा। यात्रा के आने जाने के खर्च के बाद वहां खाना, खच्चर, पालकी और अन्य के रेट पिछली बार से ज्यादा होंगे। वहीं दूसरी ओर इस बार सुरक्षा भी पहले की अपेक्षा ज्यादा है। इस बाद हर यात्री को जीपीएस युक्त बैंड पहनाया जाएगा जिससे उसकी लोकेशन मिलती रहे।
बूढ़ा अमरनाथ भी जाएंगे दर्शन करने
एक तरफ जहां लोगों में यात्रा का उत्साह हैं वहीं दूसरी ओर कुछ परेशानियां भी सामने आ रही हैं। अब तक सरकार द्वारा हेलीकॉप्टर के रेट भी तय नहीं हो सके। इसके चलते कई लोग अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके हैं। अमरनाथ के अलावा वैष्णो देवी, बूढ़ा अमरनाथ भी दर्शन के लिए जाएंगे।
शहर के कई लोग कर रहे सेवा
ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के प्रमुख ङ्क्षरकु भटेजा ने बताया कि शहर के कई लोग अमरनाथ यात्रा के दौरान आने वाले जत्थों की सेवा करते हैं। उनके मंडल से भी जम्मू, बालटाल और चंदनवाड़ी में लंगर का आयोजन किया जा रहा है। लंगर के सामान की व्यवस्था पहले से ही की जा रही है। उन्होंने बताया कि मंडल का 700 लोगों का जत्था 11 जून को रवाना होगा। करीब आठ दिन बाद वापस आएंगे।

Home / Bhopal / 11 जुलाई को जाएगा देश का सबसे बड़ा जत्था, 700 लोग होंगे शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो