साहित्य अकादमी ने पाण्डुलिपि अनुदान किए घोषित
भोपाल। साहित्य अकादमीने वर्ष-2018 तथा 2019 के लिए प्रदेश के लेखक की प्रथम कृति के प्रकाशनार्थ श्रेष्ठ पाण्डुलिपियों की घोषणा कर दी है। प्रति पाण्डुलिपि २० हजार रुपए की सहायता अनुदान प्रतिवर्ष कुल 40 पाण्डुलिपियों को दी जाएगी। दो वर्षों की कुल 80 श्रेष्ठ पाण्डुलिपियों का चयन किया गया है। साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने बताया कि प्रदेश के लेखक की प्रथम कृति प्रकाशन योजना के अंतर्गत राजधानी से रूपाली सक्सेना, दिनेश गुप्ता ‘मकरंदÓ, राजेन्द्र गुप्ता, अशोक चन्द्र दुबे ‘अशोकÓ, इंजी. जलज गुप्ता, नीति श्रीवास्तव, अभिलाष ठाकुर, डॉ. यास्मिन खान, चित्रांश खरे, पंवार राजस्थानी, डॉ. साधना गंगराडे, पंकज पाठक, कुमार चंदन, नीता सक्सेना, राकेश शेवानी और विशाखा राजुरकर की पांडुलिपि प्रकाशन सहायता अनुदान के लिए स्वीकृत हुई हैं।