script

कांग्रेस के सिद्धांत घर-घर पहुंचाने की कवायद

locationभोपालPublished: Oct 02, 2022 10:52:10 pm

पूरे प्रदेश में लगाईं 563 गांधी चौपालें, चौपाल में ग्रामीणों ने समस्याएं बताईं, अनुभव सांझा किए

कांग्रेस के सिद्धांत घर-घर पहुंचाने की कवायद

कांग्रेस के सिद्धांत घर-घर पहुंचाने की कवायद

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती से गांधी चौपालों (Gandhi choupal) की शुरूआत की। पहले ही दिन पूरे प्रदेश में 563 गांधी चौपालें लगाई गईं। भोपाल बीलखेड़ा बमौरी गांव से कांग्रेस का गांधी चौपाल कार्यक्रम शुरू हुआ। चौपाल की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद देश की एकता और समरसता के भजन गाए गए। हनुमान चालीसा के साथ कार्यक्रम समाप्त किया गया। ग्रामीण जनों ने गांधी टोपी पहन कर चौपाल में भागीदारी की। कार्यक्रम में कांग्रेस विचार विभाग के जिलाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने मोहक स्वर में भजन प्रस्तुत किए।
चौपाल में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि पूरे प्रदेश में यह चौपाले कांग्रेस के सिद्धांतों को घर-घर ले जाएंगे। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने गांधी चौपाल की अवधारणा को गांव से निरंतर संपर्क जोड़ना बताया। वहीं पीसी शर्मा ने कहा की नफरत और विद्वेष के वातावरण को जब भारत में पनाह दी जा रही है तब गांधी चौपाल ही शांति समझ पाए और सर्व धर्म का वातावरण बना सकती है। गांधी चौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि सभी धर्म एकता का पाठ पढ़ाते हैं। नफरत और विद्वेष फैलाने वाले धर्म की गहराई को नहीं समझते हैं। आज देश में विषमता की खाई खोदी जा रही है। बेरोजगारी और महंगाई से जो हमारी लड़ाई है उसे गांव तक ले जाने के लिए गांधी चौपाल लगाई जा रही हैं। गांव के स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का संदेश देकर हम 2 लाख नए कार्यकर्ता कांग्रेस से जोड़ने का लक्ष्य लेकर बढ़ रहे हैं।
कार्यक्रम में गांधी चौपाल के सह प्रभारी जितेंद्र मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। चौपाल में किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, काग्रेस जिला उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता, कमलेश खातिरकर, फरहाना, रवि खरे, राकेश भूरिया, सुभाष बाथम, रवि भदौरिया सहित सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो