लाखों रुपए से बनाया गया पार्क बदहाल, कॉलोनी के मुख्य गेट पर कचरे का ढेर
भोपालPublished: Oct 22, 2023 09:36:18 pm
बागमुगालिया एक्सटेंशन अरविंद विहार साउथ में सडक़ जर्जर
अरविंद विहार साउथ भेल. राजधानी के बीचो-बीच बसी बागमुगालिया एक्सटेंशन की पॉश कॉलोनी अरविंद विहार साउथ में लाखों रुपए की लागत से बनाया गया पार्क बदहाल है। कॉलोनी के मुख्य गेट पर कचरा फेंका जा रहा है। सडक़ें बदहाल है, जहां से चलना मुश्किल हो रहा है।


लाखों रुपए से बनाया गया पार्क बदहाल, कॉलोनी के मुख्य गेट पर कचरे का ढेर
रहवासियों की माने तो कई बार इन समस्याओं को नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तक को अवगत करा चुके हैं, इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बता दें अरविंद विहार साउथ यह यहां की पॉश कॉलोनियों में शुमार है। इसके बाद भी यह हालात बनें हुए हैं। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजधानी की अन्य कॉलोनियों और बस्तियों के क्या हाल होंगे।