scriptमातृभूमि के लिए फना हो जाने वाले जवान देश का गौरव | The pride of the country, the soldiers who die for the motherland | Patrika News
भोपाल

मातृभूमि के लिए फना हो जाने वाले जवान देश का गौरव

सेवानिवृत्त, सेवारत वीरों एवं वीरांगनाओं का सम्मान

भोपालAug 16, 2022 / 09:37 pm

दीपेश अवस्थी

मातृभूमि के लिए फना हो जाने वाले जवान देश का गौरव

मातृभूमि के लिए फना हो जाने वाले जवान देश का गौरव

भोपाल। राज्यपाल (governor) मंगुभाई पटेल ने कहा है कि मातृभूमि के लिए फना हो जाने वाले जवान देश का गौरव (pride of the country) हैं। उन्होंने कहा कि सेना माँ भारती की ढाल बन कर जिन कठिन परिस्थितियों में सीमाओं की रक्षा और सेवा करती हैं। उसका दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है। माँ भारती के मान-सम्मान की रक्षा के लिए सेना के जवानों का समर्पण और वीरता दुनिया में मिसाल है।
राज्यपाल पटेल ने मंगलवार को द्रोणाचल में सुदर्शन चक्र कोर द्वारा स्वतंत्रता दिवस और आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में भारतीय सेना के सैनिक, सम्मानीय सेवानिवृत्त सैनिक, वीरता पुरस्कार विजेता और उनके परिवारजन को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस मौके पर राज्यपाल द्वारा सेवानिवृत्त, सेवारत वीरों एवं वीरांगनाओं का सम्मान किया गया।
राज्यपाल पटेल ने सेना के जाबांजों की सराहना करते हुए कहा कि देश की रक्षा सेना के हाथों में और उनके मजबूत इरादों में है। इस पर देश को अटूट विश्वास है। देश निश्चिंत भी है। भारतीय सेना ने न केवल युद्ध के दौरान अपितु शांति के समय भी प्राकृतिक आपदाओं, आतंकवादियों को परास्त करने और देश की प्रगति में पूर्ण सहयोग दिया है। राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है।
सुदर्शन चक्र कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग विपुल सिंघल ने कहा कि देश का झंडा शान से लहराता है, क्योंकि वह सैनिक की राष्ट्र के लिए समर्पित आखिरी साँस से लहराता है। जनरल ऑफिसर कमांडिंग पश्चिम मध्यप्रदेश उप क्षेत्र मेजर जनरल सुमेर इवान डी’कुन्हा ने आभार माना।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो