तेज बारिश और आंधी-तूफान से गिरी मकान की छत
भोपालPublished: May 29, 2023 01:04:57 pm
हालांकि अंधड़-तूफान के चलते क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर पेड़ टूट कर गिर गए। जिससे विद्युत आपूर्ति काफी प्रभावित हुई। शहर में दोपहर 12.30 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली।


तेज बारिश और आंधी-तूफान से गिरी मकान की छत
सागर. जेठ महीने के नौतपा में रविवार को बारिश के चलते सावन का एहसास हुआ। तेज हवाओं के साथ हो रही झमाझम बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि अंधड़-तूफान के चलते क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर पेड़ टूट कर गिर गए। जिससे विद्युत आपूर्ति काफी प्रभावित हुई। शहर में दोपहर 12.30 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। आसमान में काले-घने बादलों ने डेरा जमा लिया। बादलों के कारण दोपहर के समय अंधेरा छा गया।
जिले के मालथौन, गढ़ाकोटा, गौरझामर, बरकोटी सहित कई ग्रामीण इलाकों में जोरदार बारिश के साथ करीब 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मालथौन में हुई जोरदार बारिश से चाय और पान के टपरे उड़ गए। वहीं खिमलासा में विकास राय मकान की छत पर गिर गई। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। कृषि उपज मंडी और जनपद कार्यालय सहित कई इलाकों में पेड़ गिरने से नुकसान हुआ।