मंगलवार से अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी की उम्मीद
पिछले तीन चार दिनों तक आंशिक बादलों के बाद अब मौसम शुष्क हो गया है, इसके साथ ही गर्मी के तेवर अब धीरे-धीरे तीखे होने लगे हैं। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.9 और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.3 और न्यूनतम 23.2 डिग्री दर्ज किया गया था। इस तरह एक दिन में अधिकतम तापमान में जहां आधा डिग्री से अधिक का उछाल आया है, वहीं न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री से अधिक की गिरावट आई है।
गर्मी से बचने के जतन
दोपहर में जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग धूप से बेहाल रहे। गर्मी से बचने के लिए लोग चेहरे कपड़े से ढके नजर आए। ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े वाहन चालकों ने पेड़ों की छांव में राहत तालशी। ठंडे पेय शिकंजी, गन्ने का रस की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।