भोपाल

मौसम दे रहे ग्लोबल वार्निंग, यदि आदत नहीं बदली तो बर्फ की जगह होंगे प्लास्टिक वेस्ट के पहाड़

स्वराज भवन में पर्यावरण चेतना और जागरुकता पर कार्टून प्रदर्शनी का आयोजन

भोपालFeb 22, 2020 / 11:35 pm

hitesh sharma

मौसम दे रहे ग्लोबल वार्निंग, यदि आदत नहीं बदली तो बर्फ की जगह होंगे प्लास्टिक वेस्ट के पहाड़

भोपाल। संस्कृति विभाग की ओर से स्वराज वीथि में कार्टूनिस्ट इरफान की पर्यावरण चेतना और जागरुकता पर कार्टून की एग्जीबिशन आयोजित की गई। इरफान के इन चित्रों में जहां उनकी 10 सालों की गहन साधना झलकती है, वहीं, पर्यावरण के प्रति उनकी चिंता सभी को अलर्ट करती है कि मौसम हम सभी को ग्लोबल वार्निंग दे रहा है कि यदि अब भी नहीं चेते तो प्रकृति की खूबसूरती बदरंग हो जाएगी। प्रदशर्नी का अवलोकन 24 फरवरी तक सुबह-11 बजे से शाम-5 बजे तक किया जा सकता है। इरफान कहते हैं कि पर्यावरण प्रदूषण किसी एक देश की नहीं, बल्कि विश्वव्यापी समस्या बन चुकी है। इसका प्रभाव मनुष्यों पर ही नहीं जंगली और जलीय जीवों पर भी देखा जा सकता है। मैंने अपने कार्टून्स में अलग-अलग तरीके से इन बात को समझाने का प्रयास किया है।

सच हो रही कौआ वाली कहानी
कार्टून में उन्होंने दिखाया है कि शादी के बाद दुल्हा-दुल्हन को गिफ्ट्स में सिर्फ पौधे ही मिले हैं क्योंकि यही सबसे बड़ी जरूरत बन गए हैं। एक कार्टून में उन्होंने गाय को पॉलीथिन खाते हुए दिखाया है। गाय के पेट में उसके भोजन की जगह पॉली बैग्स भरे हुए हैं। कौअे की मटकी में पत्थर डालकर पानी निकालने की कहानी से दिखाया कि जल स्त्रोत लगातार सूख रहे हैं।

मौसम दे रहे ग्लोबल वार्निंग, यदि आदत नहीं बदली तो बर्फ की जगह होंगे प्लास्टिक वेस्ट के पहाड़

आप दिल्ली में है मास्क लगा लीजिए
एक अन्य कार्टून में प्लेन के आगे काले बादल तैयार किए हैं। नीचे फैक्ट्री काला धुंआ उगल रही है। प्लेन के बादलों में जाते ही अनाउंस होता है कि आप दिल्ली में प्रवेश कर रहे हैं ऑक्सीजन मास्क लगा लीजिए। एक कार्टून दिखाता है कि मीडिया कवरेज के लिए आया है। रिपोर्टर कह रही है कि मंत्रीजी उसी स्थान पर पहुंच गए हैं जहां वे हर साल पौधरोपण करते है। एक कार्टून में परिवार मास्क पहन ताजमहल के सामने फोटो सेशन करा रहा है तो एक कार्टून में 2020 में बर्फ के पहाड़ तो 2050 में प्लास्टिक वेस्ट और मलबे के पहाड़ नजर आ रहे हैं।

Home / Bhopal / मौसम दे रहे ग्लोबल वार्निंग, यदि आदत नहीं बदली तो बर्फ की जगह होंगे प्लास्टिक वेस्ट के पहाड़

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.