scriptWeather Update: सिस्टम एक्टिव होने से बदलने वाला है मौसम, एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय | The weather is going to change due to the system being active, anothe | Patrika News

Weather Update: सिस्टम एक्टिव होने से बदलने वाला है मौसम, एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

locationभोपालPublished: Mar 02, 2022 06:49:44 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

उत्तरी हवाओं की वजह से ठंडक लौटी, मौसम को प्रभावित करने वाले कई सिस्टम एक्टिव

weather_update.png

भोपाल. प्रदेश में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के साथ साथ पश्चिमी विक्षोभ के असर चलते ठंडक लौट आई है। इसी के चलते प्रदेश के पूर्वी इलाके में हल्की बारिश हो रही है।

प्रदेश में पिछले 24 घन्टो के दौरान प्रदेश के जबलपुर संभाग मे कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा शेष सम्भागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों की बात करें तो प्रदेश सभी 11 सम्भागों के जिलो में मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वही सभी सम्भागों के जिलो में तापमान सामान्य रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री खण्डवा में दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में काफी गिरे तथा शेष सम्भागों के जिलो में विशेष परिवर्तन नही हुआ। वे सागर सभाग के जिलों मे सामान्य से काफी कम, शहडोल, भोपाल एवं ग्वालियर सम्भागों के जिलो में सामान्य से कम तथा शेष सम्भागों के जिलो मे सामान्य रहें। सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5″ खजुराहों में दर्ज किया गया।

imd_bhopal.png

मौसम विभाग की मानें तो आगामी 24 घंटों के दौरान एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर राजधानी भोपाल समेत अन्य कई जिलों में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बुधलवार को रिपोर्ट जारी करते हुए कई जिलों में बारिश की आशंका जाहिर की है। वहीं, 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई है।

जारी आंकड़ों के मुताबिक बुधवार तक प्रदेश के बैतूल, छिंदवाड़ा, भिण्ड, दतिया और सिवनी में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को एक नया सिस्टम सक्रीय होने से मध्य प्रदेश के भी कई इलाकों में मौसम में बदलाव नजर आएगा। मुख्य रूप से इसका असर राजधानी भोपाल, जबलपुर और सागर जिले और उसके आसपास के इलाकों में भी दिखाई देगा।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x88fiqi
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो