scriptबिजनेस मैनेजर के सूने मकान में चोरी | theft | Patrika News

बिजनेस मैनेजर के सूने मकान में चोरी

locationभोपालPublished: Nov 09, 2018 01:41:59 am

Submitted by:

Ram kailash napit

दिवाली की रात बदमाशों ने शहर में उत्पात मचाया, छह से अधिक सूने मकानों के तोड़े ताले

news

Theft

भोपाल. दिवाली की रात बदमाशों ने शहर में जमकर उत्पात मचाया। अलग-अलग इलाकों में आधा दर्जन से अधिक सूने मकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान पार कर ले गए। कटारा हिल्स इलाके में दिवाली में पिता से मिलने गए एक मीडिया हाउस के बिजनेस मैनेजर के सूने मकान से करीब 1 लाख रुपए कीमत के जेवर बदमाश चोरी कर ले गए।
फ्लैट-303 हैवेन्स लाइफ कटारा हिल्स निवासी विकास आचार्य बुधवार की रात वह कोटरा सुल्तानाबाद, कमला नगर में रह रहे अपने पिता जीएन आचार्य के पास दिवाली मनाने परिवार के साथ गए थे। गुरुवार सुबह करीब सात बजे उनके पड़ोसी ने फोन कर बताया गया कि फ्लैट का ताला टूटा हुआ है। विकास ने अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने, कीमती धातु से बनी गणेश-पार्वती की मूर्ति, करीब एक हजार रुपए नकदी गायब मिला।्रबदमाश फ्लैट के मुख्य गेट का कुंदा तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। फ्लैट के बगल में रहने वाले अशोक कुमार के सूने मकान का ताला टूटा मिला है। अशोक के कोरबा में होने की वजह से संपत्ति का खुलासा नहीं हो सका है। इधर, शाहपुरा इलाके में रोहित नगर फेस-2 निवासी वीरेन्द्र सिंह के सूने मकान से लाखों की चोरी हुई।
मीडियाकर्मी की जेब से 50 हजार चोरी
हनुमानगंज पुलिस ने बताया कि प्रवीण चित्रांश पिता नरेंद्र सक्सेना सिल्वर स्टेट बागमुंगालिया में रहते हैं। मीडियाकर्मी नरेन्द्र सक्सेना बुधवार सुबह फूल मंडी फूल खरीदने गए थे। एक दुकान पर कुछ सामान खरीदने के बाद वे दूसरी दुकान पर पहुंचे, तो पता चला कि उनके हाफ लोवर की दाहिनी जेब में रखा पर्स गायब है। पर्स में करीब 50 हजार रुपए रखे हुए थे।

एई के सूने मकान को बनाया निशाना
भोपाल. पिपलानी इलाके में नगर निगम एई आशीष श्रीवास्तव के सूने मकान से चारे हजारों रुपए का सामान समेट कर ले गए। मूलत: विदिशा निवासी आशीष श्रीवास्तव, गणेश मंदिर पिपलानी में रहते हैं। वह नगर निगम में एई पद पर पदस्थ हैं। वह दीपावली मनाने विदिशा गए थे। गुरुवार दोपहर तीन बजे लौटे, तो बाउंड्री की जाली कटी हुई थी। घर के पीछे से चोर ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे थे। इसी तरह कोलार थाना इलाके के बंजारी फेस वन में रहने वाले शानू यादव के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर चांदी की पायल, बिछिया, सोने का मंगलसूत्र, टाप्स समेत अन्य जेवरात चोरी कर ले गए। सामान की कुल कीमत पचास हजार बताई गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो