script

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है ये 4 चीजें, अपनाएं ये घरेलू उपानाएं

locationभोपालPublished: Jun 15, 2020 07:08:01 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए क्या हैं ये घरेलू उपाय…..

भोपाल। तेजी से भागती-दौड़ती जिंदगी में ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की बीमारी लगभग आधी दुनिया को है। हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन (BP) को एक तरह का साइलेंट किलर भी माना जाता है। एक बार ये समस्या होने पर यह शरीर में कई तरीके की बीमारियों को जन्म देती है। ब्लड प्रेशर (BP) अचानक से बढ़ना स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है इसीलिए डॉक्टर इसे कंट्रोल करने की सलाह देते हैं। कई हद तक इस बीमारी को लाइफस्टाइल में बदलाव करके सामान्य किया जा सकता है। बीपी को कंट्रोल करने के लिए कई तरीके के घरेलू नुस्खे अपनाएं जा सकते हैं। जानिए क्या हैं वे तरीके….

लहसुन

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए लहसुन की 2 कलियों को सुबह खाली पेट पानी के साथ चबाकर खाना चाहिए। अगर चबाने में परेशानी हो तो लहसुन के रस की 5-6 बूंद को भी 20 मिली पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

प्याज

प्याज क्वेरसेटिन नामक फ्लेवोनॉयड्स से भरपूर होता है जो आपके रक्त वाहिकाओं को पतला करने में मदद करता है. इसके सेवन के बाद ब्लड प्रेशर को तुरंत कम किया जा सकता है.

आंवला

हाई ब्लड प्रेशर में आंवले का सेवन करने से कई हद तक इसे कंट्रोल किया जा सकता है। आप साबूत आंवला खा सकते हैं या फिर आंवले के पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको बीपी की समस्या में फौरन राहत मिलेगी। आप आवंले को शहद में मिलाकर खा सकते हैं इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन नियंत्रित रहता है।

मेथी अजवाइन का पानी

2 मेथी और अजवाइन के पानी का इस्तेमाल भी हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए एक चम्मच मेथी और अजवाइन पाउडर को पानी में भिगोकर रख दें और फिर सुबह इस पानी को पी लें।

ट्रेंडिंग वीडियो