भोपालPublished: May 26, 2023 03:23:24 pm
Ashtha Awasthi
-न्यू मार्केट स्थित बैंक में रोजाना पहुंच रहे चालीस से पचास लोग
-रुपए को रियाल में बदलने वालों की संख्या बढ़ी, दूसरे जिलों से आ रहे लोग
भोपाल। रुपए को किसी विदेशी मुद्रा में बदलने के लिए बैंक खाता लोगों के लिए परेशानी बन रहा है। दूसरे बैंक में खाता होने के कारण लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। वर्तमान में रुपए को रियाल में बदलने का काम चल रहा है। हजयात्रा के चलते इसके लिए एसबीआई की कुछ ब्रांच अधिकृत हैं। हर रोज यहां चालीस से पचास लोग यहां पहुंच रहे हैं। सामान्य दिनों के मुकाबले बढ़ गई है। इनमें अधिकांश ऐसे हैं जिन्हें सही जानकारी नहीं है। जो दिक्कत का कारण बन रहा है। कई लोगों के खाते अन्य बैंक में है, जिसके कारण सबसे ज्यादा दिक्कत आई है।